लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के 94वीं जयंती के पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी, क्रीड़ा प्रकोष्ठ, पटना महानगर द्वारा आयोजित प्रथम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी दो दिवसीय पुरुष एवं महिला थ्रो बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ कल अपराहन 12 बजे स्थानीय मिलर हाई स्कूल के मैदान पर किया जायेगा.
इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए क्रीड़ा प्रकोष्ठ, पटना महानगर के संयोजक समीर प्रताप सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता में 7 महिला एवं 4 पुरुष टीमें भाग लेगी. सभी मैच लीग कम नॉक आउट के आधार पर खेला जायेगा. प्रतियोगिता में महिला वर्ग से (1) संत जेवियर कॉलेज, पटना, मगध महिला कॉलेज, महंथ हनुमान शरण स्कूल, दयानन्द उच्च विधालय, पटना एलायंस क्लब, ब्लू पैंथर क्लब एवं पिंक पैंथर क्लब, पटना एवं पुरुष वर्ग में पाटलिपुत्रा थ्रो बॉल क्लब, पटना कोचिंग कैंप, मिलर होम ग्राउंड क्लब, डेस्टिनी इंटरनेशनल स्कूल एवं महंथ हनुमान शरण स्कूल पटना हिस्सा लेंगे.
आज भाजपा मुख्यालय में विजेता एवं उप-विजेता ट्राफी का अनावरण प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा एवं प्रदेश मंत्री प्रवीण दास तांती ने किया. उपरोक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार के संयोजक कुंदन कुमार, सह-संयोजक एवं पटना महानगर के क्षेत्रीय प्रभारी सतीश राजू, जिला प्रभारी राणा प्रताप सिंह, दिलीप कुमार, मिडिया प्रभारी वेणु गोपाल सिन्हा, सुमित शर्मा, अविनाश गुप्ता, शशि रंजन उपस्थित थे.
इसके अलावा समीर प्रताप सिन्हा, संजय पिंटू, संतोष कुमार, एयाज़ अहमद, अंकुर अभिषेक, बिहार थ्रो बॉल संघ के सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव जयंत कुमार एवं ज्योति कुमार उपस्थित थे. प्रतियोगिता का उद्घाटन बांकीपुर विधायक नीतिन नवीन, दीघा विधायक संजीव चौरसिया एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुंदन कुमार संयुक्त रूप से करेंगें.
The post भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के 94वीं जयंती पर कल होगा थ्रो बॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ appeared first on Live Cities.