Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कप्तान आशुतोष के शतक से बिहार की स्थिति मजबूत, रहमतुल्लाह 99 पर हुए आउट, विवेक शतक के करीब

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : कप्तान आशुतोष अमन के शतक और विवेक के साथ सातवें विकेट के लिए 145 रनों की साझेदारी से जोरहट डीएसए ग्राउंड, असम में चल रहे रणजी ट्रॉफी के सातवें मैच में बिहार मजबूत स्थिति में पहुंच गया है. रहमतुल्लाह ने भी शानदार पारी खेली मगर 99 रन पर रन आउट के शिकार हो गए. रहमतुल्लाह ने कप्तान आशुतोष के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 127 रनो की साझेदारी किया.

एक समय बिहार का  छह विकेट 117 रन पर गिर चुका था. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार सात विकेट पर 389 रन बना चूका है. कल मैच का दूसरा दिन है. इस मैच में टॉस जीत कर मिजोरम ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. बिहार का चार विकेट महज 60 रनो पर गिर चूका था. बाबुल 12, इंद्रजीत 26 , मंगल महरौर 7 और उत्कर्ष शून्य पर आउट होकर पबेलियन लौट चुके थे.   अंशुमान गौतम और रहमत ने टीम के स्कोर को 100 के पर पहुंचाया. मगर अंशुमान 28 के स्कोर पर अपना संतुलन खो बैठे. बिहार का पांचवां विकेट 106 पर अंशुमान गौतम के रूप में गिरा.

इस मैच में विकास रंजन भी नहीं चल सके और छह रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद रहमत और आशुतोष ने मिलकर बिहार को अच्छी स्थिति में ला दिया, रहमत अपने शतक से एक रन पहले 99 के स्कोर पर रन आउट हो गए. फिर आशुतोष ने एक छोड़ सम्हाला और कप्तानी जिम्मेदारी को समझते हुए विवेक के साथ मिलकर टीम को सुखद स्थिति में पहुँचाने का काम किया.

खेल समाप्त होने तक आशुतोष 108 और विवेक 94 पर नाबाद रहे. उम्मीद की जाती है  कि जब खेल शुरू होगा तो विवेक अपना शतक जरूर पूरा करेंगे. मिजोरम की ओर से एचएम राल्टे ने चार तथा लल्बिकवेला और मोइआ ने एक एक विकेट लिए. यह जानकारी बिहार क्रिकेट संघ के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने दी.

The post कप्तान आशुतोष के शतक से बिहार की स्थिति मजबूत, रहमतुल्लाह 99 पर हुए आउट, विवेक शतक के करीब appeared first on Live Cities.