Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUS vs IND, 3rd Day : ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी ऑल आउट, भारत को मिली 15 रन की बढ़त

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड (Adelaide Oval) में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल बारिश की वजह से देरी से शुरू हुआ। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया 191 रन से आगे खेलने उतरी और पूरी टीम 235 रन पर ऑल आउट हो गई। अब भारत को पहली पारी के आधार पर 15 रन की बढ़त मिल गई है।

आपको बता दे, भारत ने अपनी पहली पारी में 250 रन बनाये थे। लेकिन भारत अभी बारिश की वजह से दूसरी पारी खेलने नहीं उतरा है। वहीं बता दें, मोहम्मद शमीं ने लगातार दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट कर दिया। भारतीय गेंदबाज़ शुरू से ही ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों पर हावी नजर आये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 72 रनो की पारी खेली। बाकि कोई बल्लेबाज़ 30 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन आश्विन ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किये। वहीं मोहम्मद शमीं और इशांत शर्मा को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद शमीं ने ट्रेविस हेड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया टीम की कमर तोड़ दी।

यह भी पढ़े:-

IND vs AUS 1st TEST: टीम की लाज बचाते हुए पुजारा ने लगाया शानदार शतक, पहले दिन का खेल खत्म

गंभीर की नजर में धोनी, विराट या गांगुली नहीं, बल्कि यह खिलाड़ी है सर्वश्रेष्ठ कप्तान

हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब



Herald