Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUS vs IND, 5th Day : भारत को जीत लिए चार विकेट की जरूरत, लंच तक ऑस्ट्रेलिया 186/6

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहले टेस्ट मैच का आज आखिरी और पांचवा दिन है। भारत को जीत के लिए चार विकेट की जरूरत है, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में पांचवें दिन लंच तक 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए हैं। कप्तान टिम पेन (40) और पैट कमिंस (5) क्रीज पर हैं।

आपको बता दें, पांचवें दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही इशांत शर्मा ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने उन्होंने 57वें ओवर में ट्रेविस हेड को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। हेड ने 62 गेंद में 14 रन बनाए। उनके बाद जसप्रीत बुमराह ने 73वें ओवर की पहली गेंद पर शॉन मार्श को पवेलियन की राह दिखाई। मार्श ने 166 गेंद में 60 रन बनाए। टेस्ट करियर में पहली बार चौथी पारी में उन्होंने अर्धशतक जड़ा है।

वहीं बता दें, भारत ने एडिलेड में एक मात्र टेस्ट मैच जीता है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की अगुआई में दिसंबर 2003 में टीम ने यहां जीत दर्ज की थी। अगर भारत यह टेस्ट जीत लेती है तो उसके लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

यह भी पढ़े:-

AUS vs IND: इस गेंदबाज के सामने नहीं चलता विराट का बल्ला, सबसे ज्यादा बार कर चुका है आउट

विकेट लेने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाता है ये खिलाड़ी, ICC ने किया 'बैन'

गौतम गंभीर के बाद अब ये दिग्गज भी जल्द कर सकते है अपने संन्यास की घोषणा!



Herald