Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUS vs IND: इस गेंदबाज के सामने नहीं चलता विराट का बल्ला, सबसे ज्यादा बार कर चुके है आउट  

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहले टेस्ट मैच का आज तीसरे दिन भारत खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 151 रन पर 3 विकेट खोकर खेल रहा है। लोकेश राहुल और मुरली विजय के विकेट के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली और पुजारा ने भारत की पारी को अच्छी शुरुआत दी लेकिन दिन का खेल खत्म होने से पहले विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज नाथन लियोन के शिकार बन गए।

अच्छे- अच्छे बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज नाथन लियोन के सामने हमेशा कमजोर नजर आते है। साथ ही हर बार ही नाथन लियोन का शिकार बन जानते है। भारत की तरफ से आज अच्छी बल्लेबाजी कर रहें है कोहली ने 103 गेंदों पर 34 रन बनाने के बाद अगली गेंद पर नाथन लियोन का शिकार बन गए। बताया जा रहा है की पहली पारी में भी विराट कोहली नाथन लियोन का शिकार बने थे। साथ ही नाथन लियोन अब तक विराट कोहली को सबसे ज्यादा 6 बार आउट कर चुके है।

माना जाता है की जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और आदिल राशिद के बाद अब नाथन लियोन भी इस लिस्ट में शामिल हो गए है। जों विराट कोहली को सबसे ज्यादा परेशान करने में कामयाब रहते है। भारत ने तीसरे तीन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया से 166 रन की बढ़त बना ली है।

और ये भी पढ़े:

कोहली ने पहले टेस्ट में तोड़ दिया ब्रैडमेन का 80 साल पुराना ये रिकॉर्ड

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ रहा है ये गेंदबाज



Herald