भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की चार मैचों की सीरीज में से पहला टेस्ट मैच संपन्न हो चुका हैं। जिसमें भारतीय टीम ने 31 रनों के साथ अपनी शानदार जीत हासिल करते हुए प्रतियोगी टीम पर 1 -0 के साथ बढ़त बनाई थी।
बता दें इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर यानी की आज से ही पर्थ में शुरू हो चुका हैं। दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कप्तान कोहली ने टीम के अंदर चार तेज़ गेंदबाजों को खिलाने का फैसला किया था।
मैच के पहले सेशन को देखते हुए कई क्रिकेट के दिग्गजों ने कोहली के इस फैसले को गलत बताया हैं। जहां एक तरफ क्रिकेटर मुरली कार्तिक, कोहली के इस फैसले से थोड़े हैरान नजर आए हैं। तो वहीं इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वान ने भी कोहली के इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई हैं।
माइकल वान की कोहली के फैसले पर नाराजगी

इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे सफल पूर्व कप्तान माइकल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी को जाहिर करते हुए लिखा हैं कि,
“जडेजा को टीम में शामिल नहीं कर इंडिया ने बड़ी गलती की हैं, क्योंकि जडेजा न सिर्फ बेहतरीन गेंदबाजी कर सकते थे, बल्कि भारतीय टीम के लिए 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए रन भी बन सकते थे। टीम इंडिया को इस समय लंबा सफर तय करना हैं। ये तो महज एक शुरुआत हैं।”
बता दें माइकल वान के अलावा कमेंट्री कर रहे मोहम्म कैफ भी कोहली के इस फैसले से सहमत नहीं हैं। पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्कस हैरिस और आरोन फिंच ने शानदार अर्धशतक जड़ टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई हैं।
पर्थ की हरी पिच भारत के लिए मददगार

कुछ समय पहले माइकल वॉन ने पर्थ की हरी पिच ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले भारत के लिए ज्यादा मददगार बताया था। बता दें वॉन ने फोक्सस्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा था कि ,
“एडिलेड में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए आज रात जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा ये सोचते हुए सोएंगे कि ‘शुक्रिया’। दूसरे मैच से पहले भारत को बड़ा झटका तब लगा जब ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चोटिल हो गए”।

इतना ही नहीं माइकल वॉन ने बात करते हुए ये भी कहा कि ,
“जहां अश्विन विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। तो वहीं जडेजा एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। जडेजा एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें मैं तो टीम जरूर रखना चाहूंगा। वह अच्छी बल्लेबाजी करते हैं,अच्छी गेंदबाजी करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि जडेजा एक अच्छे फील्डर भी हैं।”
इस समय कोहली के जडेजा को बाहर करने से पूर्व इंग्लिश कप्तान नाखुश हैं।
The post AUS vs IND: दूसरे टेस्ट के पहले दिन विराट कोहली की कप्तानी से नाराज हुए माइकल वान ने दी ये नसीहत appeared first on SportzWiki Hindi.