भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच चल रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी कुछ खास नहीं कर पाई है. अबतक हुए दोनों टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी फेल साबित हुई है.
बता दें, कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम एक नई जोड़ी से पारी की शुरूआत कर सकती है.
विजय-राहुल की जोड़ी नहीं कर पाई कुछ खास

केएल राहुल और मुरली विजय दोनों का ही इस सीरीज में बहुत खराब प्रदर्शन रहा है. केएल राहुल सीरीज की 4 पारियों में अबतक मात्र 48 रन ही बना पाये है. वहीं मुरली विजय का बल्ला भी खामोश ही रहा है. विजय ने इस सीरीज की 4 पारियों में 12.50 की औसत से मात्र 49 रन ही बना पाये है.
दोनों ही ओपनर बल्लेबाज अबतक भारतीय टीम को अच्छी शुरूआत दिलाने में नाकाम रहे है, इसलिए इन दोनों ही खिलाड़ियों को तीसरे टेस्ट से ड्राप भी किया जा सकता है.
मयंक-रोहित की जोड़ी पांचवे टेस्ट में कर सकती है पारी का आगाज

बता दें, कि केएल राहुल और मुरली विजय की खराब फॉर्म के बाद युवा मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा को भारतीय टीम के पारी की शुरूआत करने का मौका मिल सकता है.
मयंक अग्रवाल को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिल सकता है. विजय और राहुल की खराब फॉर्म के कारण मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा दोनों को एक बार जरुर ओपनिंग में अजमाया जा सकता है.
इस प्रकार हो सकती है तीसरे टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन

मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post AUS vs IND : विजय और राहुल नहीं, बल्कि यह नई ओपनिंग जोड़ी तीसरे टेस्ट में कर सकती है पारी की शुरूआत appeared first on SportzWiki Hindi.