भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 323 रनों का टारगेट दिया. दूसरी पारी में भारत ने 307 रन बनाएं. भारत के लिए दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया ने चाय तक एक विकेट खोकर 28 रन बना लिए थे.
इशांत शर्मा की ये गलती भारतीय टीम को महंगी ना पड़ जाए
भारतीय टीम की ओर से पहला ओवर कर रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने बहुत बड़ी गलती कर दी. पहले ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने आरोन फिंच को एल बी डब्लू आउट कर दिया. सभी खिलाड़ी जश्न मानाने लगे, लेकिन फिंच ने डी आर एस का सहारा लिया. फिर जो हुआ उसका भारतीय टीम को अंदाजा भी नहीं होगा, इशांत ने ये गेंद नो बॉल डाल दी थी.
यहाँ देखें वीडियो
A dramatic start to Australia's run chase! #CloseMatters#AUSvIND | @GilletteAU pic.twitter.com/afah4g2lZ1
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 9, 2018
लियोन ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटके
Reward for Nathan Lyon and Pujara's terrific knock comes to an end.
Live coverage here: https://t.co/lTUqyqRMzW #AUSvIND pic.twitter.com/f9OjOGEQfU
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 9, 2018
मिशेल स्टार्क ने ईशांत शर्मा (0) को एरॉन फिंच के हाथ कैच आउट कराकर भारत की दूसरी पारी को 307 रन पर समेट दिया. अगली ही गेंद पर मोहम्मद शमी (0) भी चलते बने और नाथन लियोन की गेंद पर मार्कस हैरिस को कैच दे बैठे. इस तरह लियोन ने लगातार दो गेंदों पर अजिंक्य रहाणे (70) और मोहम्मद शमी (0) को पवेलियन लौटा दिया.
ऋषभ पंत ने नाथन लियोन की चार गेंदों पर 4,4,4,6 रन ठोक दिए
4 4 4 6
OUTNo shortage of entertainment in the battle between Lyon and Pant after lunch!#AUSvIND | @Toyota_Aus pic.twitter.com/8yMqsnN3oQ
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 9, 2018
मिशेल स्टार्क ने रविचंद्रन अश्विन को मार्कस हैरिस के हाथों कैच आउट करा भारत का सातवां विकेट गिराया. अश्विन 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 282 के स्कोर पर भारत को छठा झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा. नाथन लियोन ने उन्हें एरॉन फिंच के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन लौटा दिया. आउट होने से पहले पंत ने 16 गेंदों में 28 रन की तेज पारी खेली. पंत ने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया. 96वें ओवर में ऋषभ पंत ने नाथन लियोन की चार गेंदों पर 4,4,4,6 रन ठोक दिए.रोहित शर्मा (1) को नाथन लियोन ने अपना शिकार बनाया.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvIND: 0.2 ओवर में इशांत शर्मा द्वारा की गयी यह गलती भारतीय टीम को पड़ सकती थी महंगी appeared first on SportzWiki Hindi.