Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd: कंगारू टीम ने पर्थ में भारत को 146 रनों से रौंदा, सीरीज 1-1 से बराबरी पर

इंटरनेट डेस्क। पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में आॅस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को 146 रनों से हराकर दूसरा टेस्ट मैच जीत लिया है। इसी के साथ आॅस्ट्रेलिया टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1—1 की बराबरी पर आ गया है।

पांचवा दिन का खेल शुरू होने पर भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। हनुमा विहारी जल्दी पवेलियन लौट गए। उसके बाद भारतीय बल्लेबाज जल्दी—जल्दी समर्पण कर पवेलियन लौट गए और दूसरा टेस्ट मैच 146 रनों के अंतर से हार गए। भारतीय टीम दूसरी पारी में 140 रन ही बना पाई। आपको बता दें कि कंगारू टीम ने भारत को 287 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन भारतीय टीम दूसरी पारी की शुरूआत बेहद खराब रही। पहली पारी में शतक लगाने वाले कप्तान विराट भी दूसरी में अपना जलवा नहीं बिखेर सके।

इसके साथ ही आॅस्ट्रेलिया टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में बराबरी पर आ गई है। दोनों टीमों ने अभी तक एक एक टेस्ट मैच जीत लिया है। भारत ने पहला टेस्ट मैच 31 रनों से जीता था। कंगारू टीम ने पहली पारी में 326 और दूसरी पारी में 243 रन बनाएं। वहीं भारतीय टीम ने पहली पारी में 283 रन और दूसरी पारी में 140 पर ही आॅल आउट हो गई। आॅस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने पहली पारी में पांच विकेट और दूसरी पारी में तीन विकेट लेकर टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया।