इंटरनेट डेस्क। चौथे दिन का खेल शुरू होने पर आॅस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार शुरूआत करी। लेकिन भारतीय टीम को शुरू में कोई सफलता हाथ नहीं लगी। लेकिन उसी वक्त बाजी पलटी और मजबूत स्कोेर की ओर बढ़ रही कंगारू टीम को मोहम्मद शमी ने बैकफुट पर धकेल दिया। आॅस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरी पारी में 243 रनों पर आॅल आउट हो गई। आॅस्ट्रेलिया की टीम को पहली पारी में 43 रनों की बढ़त हासिल की। इस प्रकार कंगारू टीम को 286 रन की बढ़त हासिल हो गई। अब भारतीय टीम को दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए 287 रनों की दरकार है।
दूसरी पारी में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। शमी ने दूसरी पारी में आॅस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। शमी के साथ बुमराह ने भी 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। वहीं ईशांत शर्मा ने 1 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की।
अब अगर भारत को ये मैच जीतना है तो शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करना होगा। आपको बता दें कि भारत की और से पहली पारी में कप्तान विराट कोहली ने 123 रनों की पारी खेली थी और करियर का 25वां टेस्ट शतक जमाया था। विराट की फार्म को देखते हुए भारत ये मैच जीत सकती है। आपको बता दे कि भारत ने एडिलेड टेस्ट मैच में आॅस्ट्रेलिया को 31 रनों से पराजित किया था।