इंटरनेट डेस्क।भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच आज पर्थ में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आॅस्ट्रेलिया ने पहले टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय किया जो टीम के लिए अच्छा साबित हुआ। टीम ने पहले खेलते हुएमैच के पहले दिन शुक्रवार को यहांछह विकेट पर 277 रन बनाये।
पर्थ में कुंबले ने इस खिलाड़ी को खिलाना बताया बेस्ट आॅप्शन...
आस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस हैरिस ने 70, ट्रेविस हेड ने 58 और आरोन फिंच ने 50 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से इशांत शर्मा और हनुमा विहारी ने दो -दो विकेट लिये।
आॅस्ट्रेलिया की और से बल्लेबाजी करने आए सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस और आरोन फिंच ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और एक अच्छी शुरुआत दिलायी। आस्ट्रेलिया ने लंच तक बिना किसी नुकसान के 66 रन बनाये। उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपना कमाल दिखाया आैर 6 विकेट आउट कर दिए।
इधर भारतीय टीम बदलाव के साथ मैदान में उतरी है और चार तेज गेंदबाजों के साथ खेल रही है। रोहित शर्मा और आर अश्विन की जगह हनुमा विहारी और उमेश यादव को अंतिम एकादश में रखा गया है।
IPL 2019: सर्वाधिक आधार मूल्य वाले खिलाड़ियों की सूची में कोई भारतीय नहीं शामिल, इन विदेशी खिलाड़ियों को मिली जगह
इससे पहले भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने आॅस्ट्रेलिया को 31 से करारी शिक्सत दी है। इस मैच में जीत के साथ ही भारत अब सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुका है। वैसे भारत आॅस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज से पहले खेली गई टी20 सीरीज भारत जीत तो नहीं सका था लेकिन दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा था।