इंटरनेट डेस्क।भारत और आँस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन आँस्ट्रेलिया ने खेलना शुरू किया और आलआउट होने तक टीम ने 326 रन बनाए। इसके बाद भारत ने खेलना शुरू किया और पहली पारी में लंच तक एक विकेट के नुकसान पर छह रन बनाए। पहला विकेट मुरली विजय के रूप में गिरा और वो खाता भी नहीं खोल पाए।
कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली कृष्णा पूनिया अब करने जा रही हैं नई पारी की शुरूआत
इससे पहले कल आँस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया जो उनके लिए लंच तक सही साबित हुआ। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपना कमाल दिखाया और दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट पर 277 रन बनाए।
इसके बाद जब आज का खेल शुरू हुआ तो आँस्ट्रेलिया ने खेलना शुरू किया और 326 रन पर आलआउट हो गई। इसके बाद भारत ने बल्लेबाजी करना शुरू किया लेकिन उसका पहला विकेट लंच के ठिक पहले टीम के छह रन के स्कोर पर ही गिर गया।
विरूष्का ने शादी की पहली सालगिरह पर टीम साथियों के लिए किया ये काम, ऐसी मिली वाहवाही...
इससे पहले भारत और आँस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने आँस्ट्रेलिया को 31 से करारी शिक्सत दी है। इस मैच में जीत के साथ ही भारत अब सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुका है। वैसे भारत आँस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज से पहले खेली गई टी20 सीरीज भारत जीत तो नहीं सका था लेकिन दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा था।