Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd: विराट एंड कंपनी ने आॅस्ट्रेलिया को एडिलेड टेस्ट मैच में रौंदा 31 रनों से, सीरीज में 1-0 बढ़त की हासिल

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने एडिलेड में आॅस्ट्रेलिया को 31 से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1—0 की बढ़त बना ली है। भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर पहला टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रही। आॅस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में शॉन मार्श ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में विजयी बनाने में गेंदबाजों ने अपना अहम योगदान दिया। आस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 250 रनों पर आउट हो गई। इसके साथ ही आॅस्ट्रेलिया टीम 31 रनों से हार गई।

आपको एक बार फिर बता दें कि भारतीय टीम ने पहली पारी में 250 रन बनाएं थे। उसके बाद आॅस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे। भारत ने दूसरी पारी में 307 रन बनाए थे। जबकि भारत के पास पहली पारी की 15 रनों की बढ़त हासिल थी। इस प्रकार कंगारू टीम को दूसरी पारी में 322 रनों का लक्ष्य हासिल हुआ।

भारत की ओर से दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 71 और अंजिक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। मोहम्मद शमी, आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में तीन—तीन विकेट लिए है। विराट एंड कंपनी के पास आॅस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का ये सुहरा अवसर है। आपको बता दें कि भारत ने 71 सालों में आॅस्ट्रेलिया में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।