Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd: मेलबर्न में विराट एंड कंपनी ने 37 साल बाद रचा इतिहास, सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त

इंटरनेट डेस्क। विराट एंड कंपनी ने रविवार को कंगारू टीम को ​बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 137 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ विराट बिग्रेड ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2—1 की बढ़त हासिल कर ली है। इसी के साथ मेलबर्न में भारतीय टीम ने 37 साल का सूखा भी समाप्त हुआ। भारत ने 1981 में अंतिम बार कंगारू टीम को मेलबर्न में हराया था।

भारत के 399 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम लंच के बाद के सत्र में 261 रन पर ढेर हो गई और 137 रनों से तीसरा टेस्ट मैच हार गई। बारिश के तीसरे टेस्ट मैच के पांचवे दिन के सुबह के सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। लेकिन जब मैच शुरू हुआ तो भारतीय टीम ने मात्र 4.3 ओवर में दो विकेट चटका कर जीत अपनी झोली में डाल ली। जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में 53 रन देकर तीन जबकि मैच में 86 रन देकर नौ विकेट चटकाए जिसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया।

आपको बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में 7 विकेट पर 443 रन, दूसरी पारी में 8 विकेट पर 106 रन बनाए। जबकि कंगारू टीम ने पहली पारी में 151 रन और दूसरी पारी में 263 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए ये सीरीज बहुत अहम है। क्योंकि भारतीय टीम ने कंगारू धरती पर करीब 70 वर्षो से कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा व अंतिम टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में शुरू होगा।