इंटरनेट डेस्क। पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में आॅस्ट्रेलिया की टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्ति पर दूसरी पारी में 4 विकेट पर 132 रन बना लिए है। आॅस्ट्रेलिया टीम को इस तरह दूसरे टेस्ट मैच में अभी तक 175 रनों की बढ़त हासिल हो गई है। इसके साथ ही भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच बराबरी पर पहुंच गया है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर आॅस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा 41 रन और टीम के कप्तान टिम पेन 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।
कोहली ने पर्थ में शतक जड़कर बनाएं कई 'विराट' रिकॉर्ड, इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे
तीसरे दिन का खेल भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम रहा है। विराट कोहली ने आज पर्थ के मैदान में शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। हालांकि भारतीय टीम की शुरूआती अच्छी नहीं रही। उपकप्तान अंजिक्य रहाणे पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। उसके बाद विराट ने 123 रनों की पारी खेली। भारत ने पहली पारी में 283 रन बनाए थे और आॅस्ट्रेलिया के 326 रनों से 43 रन पीछे रह गई।
भारत की ओर से दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए है। जबकि इंशात और बुमराह ने 1-1 विकेट लिए है। आपको बता दें कि भारत ने चार टेस्ट मैचों के पहले मैच में आॅस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराया था। इसके साथ ही भारत को 1—0 की बढ़त हासिल हो गई है।