Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd : पुजारा के शतक ने बचाई भारत की लाज, 9 विकेट पर बनाए 250 रन

इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया बीच आज से चार मैचों की टेस्ट श्रृखंला शुरू हो गई है। हालांकि आज पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन भारत की शुरूआत बड़ी ही खराब रही और भारत नेजल्द ही अपने चार विकेट खो दिए। इसके बाद जब टीम 86 रन के स्कोर पर पहुंची तो भारत की आधी टीम पैवेलियन लौट चुकी थी।

AusvInd : हिटमैन ने टेस्ट की पहली पारी में बनाया ये 'विराट' रिकॉर्ड, इस मामलें में पहुंचे टॉप पर

हालांकि इसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने मैदान में रूककर 123 रन की पारी खेलकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पुजारा की 123 रन की शतकीय पारी के बाद भारत ने पहले दिन का मैच समाप्त होने तक नौ विकेट गंवाकर 250 रन बना लिए।

वैसे भारत को आॅस्ट्रेलिया में इतिहास रचने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारत टेस्ट प्रारूप में दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बनने की और है लेकिन पहले ही टेस्ट में भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही।

भारत ने पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक 87.5 ओवर में नौ विकेट पर 250 रन बनाये। मेहमान टीम के एकमात्र बल्लेबाज मोहम्मद शमी फिलहाल छह रन बनाकर नाबाद हैं। इधर आॅस्ट्रलिया की और से मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिस ने दो दो विकेट निकाले जबकि ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को भी दो विकेट मिले।

INDvsAUS: पहले टेस्ट के लिए टीम में इन खिलाड़ियों को मिला मौका और ये रहे बाहर

आपकों बता दें की भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृखंला 1-1 से बराबरी पर रही है। आॅस्ट्रेलिया ने पहले मैच में भारत को चार विकेट से हराकर श्रृखंला में 1-0 की बढ़त बना ली थी, इसके बाद दूसरा मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा और उसके बाद खेला गया आखिरी मुकाबला भारत ने 6 विकेट से जीत लिया। ऐसे में भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टी20 श्रृखंला 1-1 से बराबरी पर रही थी।