इंटरनेट डेस्क। भारतीय और आॅस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच आज से एडिलेड में शुरू हो गया है। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बहुत खराब रही। भारतीय टीम के चार शीर्ष बल्लेबाज पवेलियन लौट गए है। टीम के कप्तान विराट कोहली भी तीन रन बनाकर पवेलियन लौट चुके है। अब चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा टीम को संभालने का प्रयास कर रहे है।
समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 34.3ओवर में 4विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए थे। उस समय चेतेश्वर पुजारा 16और रोहित शर्मा 30 रन बनाकर क्रीज पर थे। आॅस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने शुरू में ही भारत पर पकड़ बना ली। आॅस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भारतीय पारी के दूसरे और अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल को स्लिम में कैच करवाकर पवेलियन लौटाया। समाचार लिखे जाने तक जोश हेजलवुड ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। हेजलवुड के अलावा मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने एक एक विकेट लिया। भारतीय टीम को अगर बड़ा स्कोर बनाना हैं तो रोहित और पुजारा को बड़ी पारी खेलने होगी। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने 71 सालों से आॅस्ट्रेलिया में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।