Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd: पर्थ में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले पोंटिंग ने कही ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच में शुक्रवार को पर्थ में खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में विराट एंड कंपनी ने कंगारू टीम को 31 रनों से हराकर आॅस्ट्रेलिया में इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की। दूसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से प​र्थ में खेला जाएगा।

ऋषभ पंत ने इस खिलाड़ी को दिया अपनी कामयाबी का श्रेय

इसी बीच मीडिया से खबर मिल रही हैं कि पर्थ में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले आॅस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिक्की पोंटिग ने कहा कि आॅस्ट्रेलिया की टीम दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकती हैं। क्योंकि पर्थ का पिच आॅस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के अनुकूल है। पोटिंग ने बताया कि पर्थ में आॅस्ट्रेलिया टीम का दबदबा रहेगा और साथ ही ​टीम के खिलाड़ियों को पिछली गलतियों से सबक लेने की सलाह दी।

चार टेस्ट मैचों के पहले मैच में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जहां गेंदबाजों में अश्विन, ईशांत बुमराह और शमी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वहीं, बल्लेबाजी में चेतेश्वर पुजारा ने शानदार पारी खेल टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। पुजारा ने पहले टेस्ट मैच में एक शतक और एक अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट मैच में भी पुजारा से खास उम्मीद रहेगी।