Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd: अगर कोहली कंगारूओं का टेस्ट में करते हैं क्लीन स्वीप, तो ये 'विराट' रिकॉर्ड कर सकते हैं अपने नाम

इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कल यानी की 14 दिसंबर से पर्थ में खेला जाएगा। विराट एंड कंपनी के लिए कल से शुरू हो रहा टेस्ट मैच बहुत खास है। क्योंकि भारत पर्थ में जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगा। वहीं, आॅस्ट्रेेलिया भी इस मैच में बराबरी के लिए मैदान में उतरेगा। भारतीय टीम ने पहला एडिलेड में खेले गए पहले मैच में आॅस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराकर सीरीज में 1—0 की बढ़त बना ली है।

इसी बीच आपको बता दें कि भारतीय टीम के सेनापति विराट अगर आॅस्ट्रेलिया में कंगारूओं का क्लीन स्वीप कर देते हैं तो भारत के सफल कप्तान हो जाएंगे। विराट इस दौरान भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का पछाड़ कर शिखर पर पहुंच जाएंगे। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने अभी तक 43 टेस्ट मैच खेले है और 25 मैचों में जीत दर्ज की। इस दौरान 9 मैच ड्रॉ और 9 में भारत की हार हुई है। वहीं, महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 60 मैच खेले है और 27 मैचों में जीत दर्ज की। ऐसे में विराट को धोनी की बराबरी पर आने के लिए दो टेस्ट मैच जीतने की और आवश्यकता है।

विराट कोहली अगर ऐसा करने में सफल होते हैं तो विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे। एडिलेड में खेले गए मैच में विराट कुछ खास बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं कर पाएं। पहले टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पुजारा ने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजों के साथ—साथ गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।