एडिलेड टेस्ट गंवाने के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खेमे में उथल पुथल सी मच गयी है. भारत के खिलाफ खेले गये पहले टेस्ट मैच के बाद एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कई सारी खामियां जग जाहिर हो गयी हैं.
स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के ऊपर लगे बैन का दर्द अभी भी टीम के प्रदर्शन पर साफ़ झलक रहा हैं. वाकई में टीम अपने इन दोनों दिग्गजों की भरपाई अभी तक नहीं कर पाई है. ऊपर से टीम के मौजूदा खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी कुछ खास असरदार नहीं रहा हैं.
पर्थ टेस्ट से पहले आजमाईश नहीं टैकनिक
Photo By : Getty Images
कल शुक्रवार, 14 दिसम्बर से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा हैं. दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट मैच पर्थ के नए नवेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. पर्थ टेस्ट मैच के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने अपनी कमर कस ली है और दोनों ही टीमें लगातार मैदान पर पसीना बहा रही है.
आज गुरूवार, 13 दिसम्बर को पर्थ के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को कुछ नए अंदाज में फील्डिंग का अभ्यास करते हुए देखा गया. दरअसल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिंग लैंगर और सपोर्ट स्टाफ बड़े ही अलग तरह से मैदान पर फील्डिंग का अभ्यास कर रहे थे.
आप भी देखे फील्डिंग के नए अभ्यास की वीडियो:
Australia’s bizarre new fielding device. Presumably for keeping practice. pic.twitter.com/7QLtwXEAuE
— Peter Lalor (@plalor) December 13, 2018
इस वीडियो में यह साफतौर पर देखा जा सकता हैं, कि मेजबान टीम कैसे फील्डिंग के नए नए तरीके इजात कर रही हैं. वीडियो में हम देख सकते हैं, कि दो बड़े बकेट के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक बोर्ड फंसा रखा हैं और उसके पीछे कोई गेंद को आगे की ओर थ्रो करता है.
अब यह देखने वाली बात रहेगी, कि इस नए अंदाज से की गयी फील्डिंग का असर मेजबान टीम के प्रदर्शन पर पड़ता हैं या नहीं और क्या टीम भारत को हराने में सफलता हासिल कर पाती हैं, कि नहीं…

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvIND: पर्थ में भारत को हराने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जुड़ा ये नया सदस्य appeared first on SportzWiki Hindi.