Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd: चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर इंडिया नजर आई बैकफुट पर, हनुमा और पंत क्रीज पर

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर 5 विकेट खोकर 112 रन बना चुकी है। इसके साथ ही भारतीय टीम पर हार के बादल मंडराने लग गया है। क्योंकि भारत का शीर्ष क्रम के साथ ही कप्तान विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए है। भारतीय टीम इस समय आॅस्ट्रेलिया से मिले 287 रनों के लक्ष्य से 175 रन पीछे है।

भारतीय टीम के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जल्द टीम से जुड़ सकता हैं ये आॅलराउंडर खिलाड़ी

चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर हनुमा विहारी 24 रन और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। दूसरी पारी में केएल राहुल के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा। केएल राहुल दूसरी पारी में अपना खाता भी नहीं खोल पाएं। पहली पारी शतक लगाने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली दूसरी पारी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएं और 2 चौके लगाकर 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

पीएम मोदी ने गंभीर को लिखा पत्र और कहीं ये बड़ी बात...

इसके पहले चौथा का ​खेल शुरू होने पर आॅस्ट्रेलिया ने शानदार शुरूआत की और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया। लेकिन उनके बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया को मैच वापसी पर लिया। मोहम्मद शमी ने दूसरी पारी में कंगारू टीम के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। एक समय आॅस्ट्रेलिया टीम मजबूत स्कोर की बढ़ रही थी। लेकिन शमी ने पासा पलट दिया। आपको बता दें कि भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में पहला मैच जीतकर 1—0 की बढ़त बनाकर आगे है। भारत के लिए ये सीरीज बहुत खास है क्योंकि भारत ने पिछले 70 वर्षो में आॅस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।