एडिलेड में आज रविवार, 9 दिसम्बर से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका हैं. बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला का यह पहला टेस्ट मैच इस समय अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर खड़ा हुआ हैं. चौथे दिन के खेल की शुरुआत मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने तीसरे दिन के अंतिम स्कोर 151/3 के आगे से की…
आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि चौथे दिन का खेल अपने निर्धारित समय से पूरे आधे घंटे पहले शुरू हुआ और दिन की पहली ही गेंद से इस टेस्ट के हीरो चेतेश्वर पुजारा और टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने सावधानी से खेलना आरंभ किया.
पुजारा का अर्द्धशतक पूरा
(Photo by : Getty Images)
पहली पारी में भारतीय टीम की लाज रखने वाले चेतेश्वर पुजारा ने दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंदबाजो को विकेट के लिए तरसा कर रख दिया और अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्द्धशतक भी जमाया. पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी चेतेश्वर पुजारा जमकर ऑस्ट्रेलिया टीम के गेंदबाजो का कड़ा इम्तिहान ले रहे थे.
दूसरी पारी में अर्द्धशतक बनाने के साथ ही पुजारा के नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. दरअसल चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया के आठवे ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई की सरजमी पर एक ही टेस्ट मैच के दौरान शतक के साथ अर्द्धशतक भी लगाया हो.
अपने जोड़ीदार चेतेश्वर पुजारा को रन बनाता देख उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी रंग बदल लिया. एडिलेड टेस्ट के पहले सत्र के खेल में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे दोनों ही भारतीय बल्लेबाजो ने अपनी विकेट संभालकर बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को बढ़त को और अधिक मजबूत और विशाल बना दिया.
दोनों के बीच हो चुकी हैं अर्द्धशतकीय साझेदारी
(Photo by : Getty Images)
पहले सत्र का खेल खत्म होने से ठीक पहले शानदार बल्लेबाजी कर रहे चेतेश्वर पुजारा 71 रनों के स्कोर पर नाथन लायन को अपनी विकेट थमा बैठे. चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने चौथे विकेट के लिए बेहतरीन 87 रन जोड़े. चेतेश्वर पुजारा 204 गेंदों में लाजवाब 71 रन बनाकर आउट हुए.
लंच से ठीक पहले अजिंक्य रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 16वां अर्द्धशतक भी पूरा कर लिया. विदेशी सरजमी पर रहाणे का यह 12वां अर्द्धशतक रहा. एडिलेड टेस्ट
के चौथे दिन के पहले सत्र में टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 260 रन रहा और टीम की कुल बढ़त अब 275 रनों की हो चुकी हैं. लंच तक रहाणे 57 और ऋषभ पन्त 10 रन बनाकर नाबाद हैं.
कुछ ऐसे आउट हुए पुजारा :
Reward for Nathan Lyon and Pujara's terrific knock comes to an end.
Live coverage here: https://t.co/lTUqyqRMzW #AUSvIND pic.twitter.com/f9OjOGEQfU
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 9, 2018
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvIND : लंच रिपोर्ट : टीम इंडिया के हाथों में आया एडिलेड टेस्ट, आउट होने से पहले चेतेश्वर पुजारा के नाम दर्ज हुआ बड़ा कीर्तिमान appeared first on SportzWiki Hindi.