इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 26 दिसंबर बुधवार को खेला जाएगा। इस सीरीज का तीसरा मैच मेलबर्न में खेला जाएगा। आपको बता दें कि भारत और कंगारू टीम इस समय टेस्ट सीरीज में एक एक मैच जीतकर बराबरी पर है। इस सीरीज का पहला मैच भारत ने 31 रनों से और दूसरा टेस्ट मैच कंगारू टीम ने 146 रनों से जीता है।
अब 26 दिसंबर को होने वाला तीसरा टेस्ट दोनों टीमों के लिए बहुत अहम होगा। भारतीय टीम के लिए ये सीरीज बहुत अहम है। क्योंकि भारतीय टीम ने लगभग 70 वर्षो से कंगारू धरती पर कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में विराट एंड कंपनी के लिए ये सीरीज बहुत अहम है। अगर भारतीय टीम को इस सीरीज पर कब्जा करना हैं तो गेंदबाजों के अलावा बल्लेबाजों को भी शानदार प्रदर्शन करना होगा। भारतीय टीम का शीर्ष क्रम इस समय काफी विफल रहा है। टीम के ओपनर बल्लेबाज अभी तक कोई भी लंबी पारी नहीं खेल पाएं।
इसी बीच आपको बता दें कि मेलबर्न में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के आक्रामक स्पिन गेंदबाज आर अश्विन के खेलने पर अटकलें लगी हुई है। क्योंकि आपको बता दें कि अश्विन पर्थ में अपने पेट में मांसपेशियों के खिंचाव के कारण मैदान में नहीं उतरे। अब रविवार को अश्विन का फिटनेस टेस्ट होगा। अगर आर अश्विन रविवार को फिटनेस टेस्ट में पास होगें तो ही अश्विन तीसरे टेस्ट मैच में खेल पाएंगे। अगर अश्विन फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं तो उनकी जगह हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा मैदान में उतरेंगे। एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया।