इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 146 रनों से हार गई है। इसके साथ ही आॅस्ट्रेलिया टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी पर आ गई हैं। विराट एंड कंपनी दूसरे टेस्ट के पांचवे दिन कंगारू गेंदबाजों का मुकाबला नहीं कर पाई और जल्दी पवेलियन लौट गई।
गुलाबी नगरी में आज लगेगी IPL 12 के लिए 346 खिलाड़ियों पर बोली, इस भारतीय खिलाड़ी की सांख दांव पर
इसी बीच आपको बता दें कि आगे होने वाले दो टेस्ट मैचों के लिए कुछ बदलाव किया। भारत के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में चोटिल हो गए थे। अभी तक शॉ चोट से उभर नहीं पाएं है। ऐसे में चयनकर्ताओं ने पृथ्वी शॉ की जगह कर्नाटक के 27 साल के खिलाड़ी मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया। आपको बता दें कि मयंक अग्रवाल ने अभी तक भारत के लिए कोई भी अन्तर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। ऐसे में मयंक तीसरे टेस्ट मैच में उतर सकते है। वहीं, आपको बता दें कि मयंक अग्रवाल के साथ टीम के आॅलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को भी टीम में शामिल किया गया। पांड्या भी चोट के कारण इतने दिनों टीम से बाहर चल रहे थे। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने मीडिया को अपने बयान में दी।
इसी बीच अब आपको बता दें कि भारत और कंगारू टीम के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर बुधवार को मेलबोर्न में खेला जाएगा। आपको बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने कंगारू टीम को 31 रनों से पराजित किया था। वहीं, दूसरे मैच में कंगारू टीम ने भारत को 146 रनों से पराजित किया। अब आगे के दोनों टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए बहुत अहम है।