इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम कल कंगारू से एक बार फिर मैदान में आमने सामने होगी। मेलबर्न में खेले जाने वाले इस बॉक्सिंग डे मैच में इस मैच में काफी रोमांच देखने को मिलेगा। मेलबर्न में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए कंगारू टीम ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया।
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एडिलेड और पर्थ टेस्ट मैच में टीम में कोई बदलाव नहीं किया था। लेकिन इस अहम मुकाबले में टीम ऑस्ट्रेलिया ने एक अहम बदलाव किया है। तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में ऑलराउंडर मिशेल मार्श को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। मिशेल मार्श को पीटर हैंड्सकॉम्ब के स्थान पर शामिल किया गया। कंगारू बोर्ड ने इस बात की जानकारी अपने ट्वीड अकांउट पर दी। मिशेल मार्श के आ जाने से कंगारू टीम और भी मजबूत हो गई है।
मिशेल मार्श के आने से टीम को एक हरफनमौला खिलाड़ी मिल गया। मिशेल मार्श बैट और बॉल से शानदार प्रदर्शन करते है। आपको बता दें कि हैंड्सकॉम्ब ने एडिलेड और पर्थ में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। इस कारण मार्श को इस बॉक्सिंग डे मैच में खेलने का मौका मिला। कंगारू टीम अभी चार टेस्ट मैचों की सीरीज में एक एक से बराबरी पर है। भारतीय टीम ने पहले मैच में 31 रनों से जीत हासिल की। वहीं, कंगारू टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में 146 रनों की जीत दर्ज की।
इस प्रकर है बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए कंगारू टीम: टिम पेन (कप्तान), मार्कस हैरिस, एरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, शॉन मार्श, मिशेल मार्श, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड।