इंटरनेट डेस्क। मेलबर्न में खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों के सीरीज के तीसरे मैच में कंगारू टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडराने लग गया है। तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही ऑस्ट्रेलिया को एरोन फिंच के रूप में अपना पहला विकेट गंवाना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 24 रनों पर गिरा। उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने मैच में अपना दबदबा बनाया और नियमित अंतराल पर कंगारूओं को पवेलियन भेजते रहे। समाचार लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 विकेट खोकर 121 रन बना लिए हैं। क्रीज कप्तान टिम पैन 16 रन और पैट कमिंस 5 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
कंगारू टीम अभी भारतीय रनों से समाचार लिखे जाने तक 321 रन पीछे है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने मेलबर्न में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 443 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। कंगारूओं को पहली पारी में भारत के तेज गेंदबाज ने जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया। बुमराह के अलावा रविन्द्र जडेजा ने 2 विकेट और इंशात शर्मा ने 1 विकेट लेकर टीम को बैकफुट पर धकलने में अहम योगदान दिया।
आपको बता दें कि भारत की और से पहली पारी में सबसे आकर्षण चेतेश्वर पुजारा का शतक रहा है। चेतेश्वर पुजारा ने कंगारू धरती पर अपने करियर का 17वां टेस्ट शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। पुजारा के अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 82 रन बनाए। वहीं टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने भी 63 रनों की शानदार पारी खेली और टीम का स्कोर 400 के पार पहुंचाया। भारतीय टीम के लिए ये कंगारू दौरा बहुत अहम है क्योंकि भारतीय टीम ने करीब 70 सालों से कंगारू धरती में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।