भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने मजबूत पकड़ बना ली है. भारतीय टीम पहली पारी में 250 पर ऑल आउट हो गई. मोहह्म्म्द शमी दिन के पहले ही गेंद पर आउट हो गए थे. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम बल्लेबाजी करने आई दुसरे दिन टी होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने चार विकेट खोकर 117 रन बना लिए थे.
आर. अश्विन की शानदार गेंदबाजी
The stumps went flying as Ishant Sharma gave India the perfect start with the ball.#AUSvIND | @bet365_aus pic.twitter.com/f7bg9MPGWd
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 7, 2018
शॉन मार्श (2) को आर. अश्विन ने बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई. 59 के स्कोर पर कंगारुओं का यह विकेट गिरा.उधर, डेब्यू कर रहे मार्कस हैरिस (26) को अश्विन ने सिली मिड ऑफ पर मुरली विजय के हाथों लपकवाया. 45 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा. इससे पहले पारी के पहले ही ओवर में एरॉन फिंच (0) को ईशांत शर्मा ने बोल्ड कर पहली सफलता दिलाई. ऑस्ट्रेलिया को शून्य पर पहला झटका लगा.
भारत की पारी 250 रनों पर सिमट गई
Shot! Marcus Harris goes back down the ground against Ashwin.
Live coverage: https://t.co/lTUqyqRMzW #AUSvIND pic.twitter.com/5qe4aTtkcb
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 7, 2018
भारत की पारी 250 रनों पर सिमट गई. भारत ने एक समय 41 रनों पर ही अपने चार शुरुआती बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए. ये तो चेतेश्वर पुजारा थे, जिनके शतक (123 रन) की बदौलत भारत की पहली पारी 250 के पार जा पाई. नंबर 3 पर बैटिंग करने वाले चेतेश्वर पुजारा ने ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण को झेला और एक छोर संभालते हुए भारत को 250 रनों के पार ले गए. यह चेतेश्वर पुजारा का टेस्ट में 16वां और ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट शतक है. पुजारा ने 123 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे.
अश्विन ने बल्लेबाजी में भी खेली थी अच्छी पारी
Ashwin with the breakthrough after lunch and SMarsh has to go.
Live coverage HERE: https://t.co/lTUqyqRMzW #AUSvIND pic.twitter.com/BYFnZKoDWn
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 7, 2018
पुजारा ने रोहित शर्मा (37), ऋषभ पंत (25) और रविचंद्रन अश्विन (25) के साथ मिलकर न सिर्फ भारतीय पारी को मुश्किल से निकाला बल्कि सम्मानजनक स्कोर की ओर अग्रसर किया. 100 का आंकड़ा पार करने से पहले ही उसने अपने पांच बल्लेबाजों को गंवा दिया था. भारत के लिए पुजारा के अलावा, रोहित शर्मा ने 37 और ऋषभ पंत तथा रविचंद्रन अश्विन ने 25-25 रन बनाए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvIND : चाय तक ऑस्ट्रेलियाई टीम पर हावी हुई भारतीय टीम, चार विकेट आये हाथ appeared first on SportzWiki Hindi.