Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd: सैंकड टेस्ट मैच के पहले विराट ने आखिरकार इन दो खिलाड़ियों के लिए क्यों कहीं ऐसी बात

इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने आॅस्ट्रेलिया को 31 से करारी शिक्सत दी है। इस मैच में जीत के साथ ही भारत अब सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुका है। वैसे भारत आॅस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज से पहले खेली गई टी20 सीरीज भारत जीत तो नहीं सका था लेकिन दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा।

हॉकी विश्वकप: इस समय होगा भारत और नीदरलैंड के बीच आज क्वार्टर फाइनल का अहम मुकाबला

इधर भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच कल से पर्थ में दूसरे टेस्ट की शुरूआत होने जा रही है। पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद भारत के वैसे भी हौसले बुलंद है। इधर भारत दूसरे टेस्ट में भी आॅस्ट्रेलिया को हराकर अपनी बढ़त 2-0 करना चाहेगा।

बात करें टीम की तो दूसरे मैच में रविचंद्रन अश्विन और बल्लेबाज रोहित शर्मा को मौका नहीं मिला है। इधर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि रविचंद्रन अश्विन और बल्लेबाज रोहित शर्मा की अनुपस्थिति के बावजूद आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत पूरी तरह मजबूती के साथ खेलने के लिए मैदान में उतरेगा।

AusvInd: अगर कोहली कंगारूओं का टेस्ट में करते हैं क्लीन स्वीप, तो ये 'विराट' रिकॉर्ड कर सकते हैं अपने नाम

आपकों बता दें की अश्विन और रोहित दोनों अभी चोट से जूझ रहे और इसी कारण दोनों को टीम में जगह नहीं मिल पाई हैं। बात करें बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की तो वो भी चोटिल होने के कारण दूसरे मैच में भी नहीं खेल सकेंगे।इधर मीडिया से बात करते हुए विराट ने कहा, हमें अपने जीतने को लेकर पूरा भरोसा है और हम इसी को लेकर आगे बढना चाहते हैं।