Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd: मेलबर्न में भारत की ठोस शुरूआत, इस डेब्यू खिलाड़ी ने जड़ा पहला अर्धशतक

इंटरनेट डेस्क। आज बुधवार से मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरूआत हो गई है। मेलबर्न में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेलबर्न में खेले जा रहे हैं तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की ओर से युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अन्तर्राष्ट्रीय टेस्ट करियर में डेब्यू किया। भारत की इस डेब्यू बल्लेबाज ने अपने पहले ही अन्तर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच में शानदार अर्धशतक जमाने में कामयाबी हासिल की। समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 1 विकेट पर 88 रन बना लिए ​थे और मयंक अग्रवाल 54 और पुजारा 31 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।

कप्तान विराट कोहली का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला बिल्कुल सही साबित रहा। डेब्यू खिलाड़ी मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी ने टीम इंडिया के लिए ओपन किया और टीम को शानदार शुरूआत दी। दोनों पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े। लेकिन हनुमा विहार 8 रन बनाकर पैंट कमिंस के शिकार हो गए। उसके बाद ​क्रीज पर आए चेतेश्वर पुजारा ने मयंक के साथ शानदार साझेदारी की।

इसके साथ ही भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट से पहले टीम में तीन बदलाव किए। तीसरे टेस्ट मैच में मयंक अग्रवाल को डेब्यू का मौका मिला जबकि रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा की अंतिम एकादश में वापसी हुई है। इसके साथ ही आपको बता दें कि भारत और कंगारू टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में एक—एक बराबरी पर है। मेलबर्न में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट दोनों टीमों के लिए बहुत अहम है। वहीं, भारत के लिए ये सीरीज बहुत अहम है क्योंकि भारत ने लगभग 70 वर्षो से कंगारू धरती पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।