Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd : हिटमैन ने टेस्ट की पहली पारी में बनाया ये 'विराट' रिकॉर्ड, इस मामलें में पहुंचे टॉप पर

इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच आज चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला गया। एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते खेल समाप्त होने तक 9 विकेट पर 250 रन बना लिए थे। हालांकि पहले टेस्ट मैच में भारतीय की शुरूआत खराब रही। भारत के चार शीर्ष बल्लेबाज 50 रनों के भीतर ही पवेलियन लौट गए थे।

लेकिन बाद में रोहित शर्मा और पुजारा ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 80 के पार पहुंचाया। रोहित शर्मा ने पांचवें विकेट के लिए पुजारा के साथ 45 रन जोड़कर एक बड़ी साझेदारी की और अग्रसर हो रहे थे। लेकिन रोहित फिर जल्दी ही पवेलियन लौट गए। लेकिन इस बीच रोहित ने वनडे की तरह तेज पारी खेली। रोहित शर्मा ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 61 गेंदों में 37 रन बनाए। रोहित शर्मा ने इस दौरान अपनी पारी में 3 छक्के और 2 चौके लगाने में कामयाबी हासिल की।

इसके साथ ही रोहित शर्मा ने पहले टेस्ट की पहली पारी में एक शानदार रिकॉर्ड ​बनाने में कामयाबी हासिल की। हिटमैन रोहित शर्मा ने 2018 में सभी फॉर्मेटों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है। रोहित ने इस साल में सबसे ज्यादा अभी तक 73 छक्के जड़ दिए है। रोहित शर्मा पिछले वर्ष भी छक्कों के मामलें में टॉप पर थे।