रोहित शर्मा का औधा भारतीय क्रिकेट टीम में बहुत ही बड़ा माना जाता हैं और ऐसा हो भी क्यों ना… पिछले पांच सालो में रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 क्रिकेट में कई सारे मैच अकेले अपने दम पर जीता कर जो दिए हैं.
एकतरफ जहाँ लिमिटेड ओवर क्रिकेट में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की तूती बोलती हैं, तो वही दूसरी तरफ टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा आज तक टीम में अपना स्थान पक्का नहीं कर सके हैं.
एडिलेड टेस्ट में भी हुए फ्लॉप
(Photo by : Getty Images)
मौजूदा समय में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं, जहाँ एडिलेड ओवल के मैदान पर दोनों टीमो के बीच सबसे पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा हैं. एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान रोहित शर्मा को अंतिम XI का हिस्सा बनाया गया. सभी को उम्मीद थी, कि इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में जरुर कोई बड़ी पारी खेलने में सफल रहेगे, लेकिन ऐसा देखने को ना मिला.
पहली पारी में जहाँ विकेट पर समय बिताने के बाद एक बेकार शॉट खेलकर रोहित शर्मा अपनी विकेट गवां बैठे थे तो, दूसरी पारी में भी हिटमैन शर्मा ने अपनी विकेट तोहफे के रूप में देने की परम्परा को जारी रखा.
दोनों पारियों में नाथन को दिए विकेट
(Photo by : Getty Images)
पहली पारी में जहाँ रोहित शर्मा 61 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए, तो दूसरी पारी में 6 गेंदों का सामना करते हुए हिटमैन मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गये. इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में रोहित शर्मा की विकेट नाथन लायन के खाते में गयी.
दूसरी पारी में नाथन लायन की गेंद पर रोहित शर्मा सिली पॉइंट पर पीटर हैंड्सकोम्बस को अपना कैच दे बैठे. पीटर हैंड्सकोम्बस का यह कैच वाकई में देखें लायक था.
यहाँ देखे कैसे आउट हुए रोहित शर्मा
— Prem Chopra (@premchoprafan) December 9, 2018
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvIND: वीडियो: पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी रोहित शर्मा ने किया सभी को निराश, कट सकता हैं दूसरे टेस्ट से पत्ता appeared first on SportzWiki Hindi.