ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज शुक्रवार, 7 दिसम्बर से एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन के खेल का आगाज हो गया हैं. पहला दिन जहाँ मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के नाम रहा था, तो दूसरे दिन का पहला सत्र भी मेजबान टीम के पक्ष में ही गया.
पहले दिन के खेल समाप्त होने तक मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 250 रन रहा और दूसरे दिन की पहली ही गेंद पर जोश हेजलवुड ने मोहम्मद शमी को आउट कर भारतीय टीम को 250 के स्कोर पर ही ऑल आउट कर दिया.
तीसरी ही गेंद पर इशांत को मिली विकेट
(Photo by : Getty Images)
भारतीय टीम ने अपनी गेंदबाजी की शुरुआत एकदम धमाकेदार अंदाज में की और ऑस्ट्रेलियाई पारी की सिर्फ तीसरी ही गेंद पर इशांत शर्मा ने आरोन फिंच को बोल्ड कर मेजबान टीम की जोर का झटका दिया. आरोन फिंच मात्र तीन गेंदों में बिना कोई रन बनाये पवेलियन की ओर चलते बने.
आरोन फिंच के विकेट के बाद लगने लगा था, कि अब टीम इंडिया के अन्य तेज गेंदबाज भी नयमित अन्तराल पर विकेट भारतीय टीम को पहले सत्र में ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऊपर हावी कर देगे, लेकिन ऐसा देखने को ना मिला.
ख्वाजा और हैरिस ने संभाली पारी
(Photo by : Getty Images)
आरोन फिंच के आउट होने के बाद अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे मार्कस हैरिस और उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाल लिया और दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े. एक समय इस जोड़ी को तोड़ना भारतीय गेंदबाजो के लिए कठिन लग रहा था, लेकिन रविचंद्रन अश्विन को यह मंजूर ना था और उन्होंने इस साझेदारी को एक घातक रूप इख्तियार करने से पहले ही तोड़ दिया.
आर. अश्विन में मार्कस हैरिस को सिली पॉइंट पर मुरली विजय के हाथो कैच आउट कराया. मार्कस हैरिस 57 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में हैरिस ने तीन चौके भी लगाये.
तेज गेंदबाजो ने की गलती
(Photo by : Getty Images)
आरोन फिंच के विकेट के बाद टीम इंडिया के सभी तेज गेंदबाज अपनी लाइन लेंथ से बाहर गेंदबाजी करते दिखे. इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी लगातार स्टंप से दूर गेंदबाजी किये जा रहे थे. अब आप लगातार विकेट से दूर गेंदबाजी करेगे, तो विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए आसन नहीं होगा, लेकिन हमारे गेंदबाज लगातार इसी गलती को दोहराए जा रहे थे.
भारतीय टीम को अगर आने वाले दोनों सत्रों में ऑस्ट्रेलिया की टीम पर हावी होना हैं, तो नियंत्रण के साथ गेंदबाजी करनी होगी नहीं तो…
एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन के पहले सत्र का संक्षिप्त स्कोरकार्ड :
livescore.sportzwiki.com
The post AUSvIND : लंच रिपोर्ट : भारतीय टीम के तेज गेंदबाजो की इस बड़ी गलती के चलते हाथ से निकला पहला सत्र appeared first on SportzWiki Hindi.