भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली कभी भी सुर्ख़ियों में रहने का कोई भी मौका नहीं गवांते. उनके बल्ले से रन बने या ना बने क्रिकेट प्रेमियों के बीच उनको लेकर चर्चा लगातार होती ही रहती हैं. भाई ऐसा हो भी क्यों ना, वो विराट कोहली जो ठहरे…
मौजूदा समय में टीम इंडिया विराट कोहली की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हैं, जहाँ टीम इंडिया मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज खेल रही हैं.
एडिलेड में खेला जा रहा हैं पहला टेस्ट
(Photo Credit by : Getty Images)
दोनों टीमों के बीच सबसे पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जा रहा हैं. जहाँ इस टेस्ट मैच का रोमांच देखते ही बन रहा हैं. अभी तक पूरे दो दिन का खेल खेला जा चुका हैं और आज शनिवार, 8 दिसम्बर को एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन का आगाज हुआ.
बारिश के चलते तीसरे दिन के पहले सत्र के खेल में काफी ज्यादा विलम्ब देखने को मिला. ख़ैर जैसे तैसे करके तीसरे दिन का खेल आरंभ हुआ और तीसरे दिन के पहले ही सत्र के अन्दर अन्दर मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम मात्र 235 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गयी. पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम 15 रनों की बढ़त हासिल करने में सफल रही.
कोहली के मूव्स ने जीता दिल
(Photo Credit by : Getty Images)
तीसरे दिन के खेल के भीतर के कई शानदार और एक से बढ़कर एक दर्शय देखने को मिले. महार कप्तान विराट कोहली के फनी मूव्स सबसे अधिक चर्चा का विषय रहे. तीसरे दिन के पहले सत्र के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली फील्डिंग करते वक़्त बड़े ही रिलैक्स और मस्तमौला मूव्स करते दिखाई पड़े.
विराट कोहली फील्डिंग के दौरान ऐसे फनी मूव्स कर रहे थे, कि सोशल मीडिया पर उनके यह मूव्स खूब वायरल हो उठे. आप भी देखे विराट कोहली की यह फनी वीडियो :
Virat's loving it… #AUSvIND pic.twitter.com/JV0lxo4Aen
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 8, 2018
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post AUSvIND: फील्डिंग के दौरान अजीब फनी मूव्स करते नजर आये कप्तान कोहली, वीडियो हुआ वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.