भारतीय टीम कुछ ही दिनों में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ही कंगारू टीम के साथ टेस्ट सीरीज में दो-दो हाथ करने जा रही है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां वो 6 दिसंबर से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी। अब जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है तो कुछ हम इतिहास के बारे में भी बात कर लेते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कई भारतीय बल्लेबाजों ने किया है शानदार प्रदर्शन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट का एक लंबा इतिहास रहा है। इस दौरान दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे के घर जाकर कई मैच खेले जिसमें अच्छी और बुरी दोनों तरह की यादें रही।

ऑस्ट्रेलिया की टीम शुरू से ही विश्व स्तरीय रही है। इस टीम के खिलाफ प्रदर्शन करना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत खास रहा है। लेकिन इस दौरान भारतीय टीम के कई बल्लेबाज ऐसे रहे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को खूब परेशान किया और उनके खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना नाम स्थापित किया।
लेकिन वीवीएस लक्ष्मण रहे ऐसे बल्लेबाज जिनसे सबसे ज्यादा खौफ खाती थी कंगारू टीम
अगर भारतीय क्रिकेट टीम की बात करें तो इसमें सचिन तेंदुलकर, वीरेन्द्र सहवाग या विराट कोहली इन खिलाड़ियों ने यादगार प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियों ने अपने करियर में खासकर टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को बड़ा तंग किया है।

लेकिन ऐसा नहीं है कि भारतीय क्रिकेट टीम में ये तीन खिलाड़ी हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया टीम को परेशान किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अगर किसी भारतीय टीम के खिलाड़ी से सबसे ज्यादा खौफ खाती थी तो वो थे वीवीएल लक्ष्मण…
वीवीएस लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया है शानदार प्रदर्शन
वीवीएस लक्ष्मण ने अपने पूरे करियर के दौरान जो बल्लेबाजी की है उसमें से उनमें सबसे ज्यादा निखार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आता था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो लक्ष्मण एक अलग ही रूप में नजर आने लगते थे। ऑस्ट्रेलिया वाले खुद भी जानते हैं कि उन्हें वीवीएस लक्ष्मण के सामने किस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा।

वीवीएस लक्ष्मण का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त रिकॉर्ड रहा है। जिसमें उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी 281 रन भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही निकले हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वीवीएस का प्रदर्शन एक नजर में…
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पूरे करियर के दौरान 29 टेस्ट मैच खेले जिसमें 49.69 यानि करीब 50 की औसत के साथ 2434 रन बनाए। इस दौरान लक्ष्मण ने 6 शतक भी जड़े। ऐसे में साफ होता है कि वीवीएस लक्ष्मण का तोड़ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कभी नहीं निकाल सके।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvIND: सचिन, विराट या सहवाग नहीं, बल्कि इस भारतीय बल्लेबाज से खौफ खाती थी पूरी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम appeared first on SportzWiki Hindi.