Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvIND : आखिर ऐसा क्या हो गया जो मार्कस हैरिस को खेलते देख खुद के आंसू रोक ना सकी उनकी माँ

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। इस 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड ओवल मैदान में खेला जा रहा है जहां शनिवार को तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली पारी में खेलने उतरी और दिन की समाप्ति तक 7 विकेट पर 191 रन बना लिए थे।

मर्कस हैरिस ने किया अपने टेस्ट क्रिकेट का डेब्यू

भारतीय टीम को 250 रनों के स्कोर पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर रहे मर्कस हैरिस एरोन फिंच के साथ अपनी टीम की पारी को सलामी देने के लिए उतरे।

मर्कस हैरिस को उनके शेफील्ड शील्ड के शानदार प्रदर्शन का इनाम भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका मिला। ऐसे में युवा बल्लेबाज मर्सस हैरिस के लिए ये बहुत बड़ा पल था।

मर्कस हैरिस के खाता खोलने पर उनकी मां की आंखों से निकले आंसू

किसी भी खिलाड़ी के लिए अपने डेब्यू का पल सबसे खास होता है तो वहीं उस क्रिकेटर के परिवार के लिए भी अपने बेटे के करियर की शुरुआत किसी भी बड़े सपने के साकार होने से कम नहीं होती है।

इसी तरह से जब मर्सक हैरिस ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत एडिलेड ओवल मैदान में की तो वहां स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में उनकी माता और परिवार वाले भी मौजूद रहे जो अपने बेटे हैरिस के खाता खोलते ही आंखों में आंसू नहीं रोक सके।

हैरिस ने दिन के खेल के बाद इस पल को लेकर कही बड़ी बात

इस पल को लेकर दूसरे दिन की समाप्ति के बाद मर्सक हैरिस ने अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि “पीटर हैंड्सकॉम्ब वहां आए और उन्होंने मुझे कहा कि जब तुमने खाता खोला वो तस्वीरें तुम्हारी मां और परिवार वालों के लिए वाकई बहुत ही अच्छी थी। जो मीडिया में थे उनकी बातों को मैं सहेज कर रखूंगा। मीडिया इसको लेकर मुझसे भी ज्यादा अच्छी रही।”

“ये बहुत बढ़िया और वाकई में बहुत अच्छा था कि जब वो यहां आए और उन्होंने मेरे साथ इस अनुभव को साझा किया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी यहां बहुत अच्छा रहा जिन्होंने हर चीज को शामिल किया जो यहां हुई। और मैं इसका हिस्सा बनने के लिए बहुत ही उत्साहित था।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके

The post AUSvIND : आखिर ऐसा क्या हो गया जो मार्कस हैरिस को खेलते देख खुद के आंसू रोक ना सकी उनकी माँ appeared first on SportzWiki Hindi.