इंटरनेट डेस्क। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। पहला टेस्ट मैच एक रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर आॅस्ट्रेलिया टीम ने 104 रनों पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। आॅस्ट्रेलिया अभी भी भारत के 219 रन पीछे है और उसके हाथ में 6 विकेट है।
भारतीय टीम को अगर पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल करनी हैं तो भारतीय गेंदबाजों को अंतिम दिन शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करना होगा और उसके 6 बल्लेबाजों को जल्दी—जल्दी पवेलियन भेजना होगा। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 307 रन बनाए थे। जबकि भारत के पास पहली पारी की 15 रनों की बढ़त हासिल थी। इस प्रकार कंगारू टीम को दूसरी पारी में 322 रनों का लक्ष्य हासिल हुआ।
भारत की ओर से दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 71 और अंजिक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। भारत की और दूसरी पारी में आर अश्विन और मोहम्मद शमी ने 2—2 विकेट लिए। इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। चौथे दिन का खेल खत्म होने पर शॉन मार्श 31 रन और ट्रेविस हेड 11 रन बना कर बल्लेबाजी कर रहे थे। कोहली एंड कंपनी को अगर इस मैच में विजयी हासिल करने हैं तो आॅस्ट्रेलिया से थोड़ा सावधान रहना होगा।