Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvInd: मेलबर्न में इस नए लुक में नजर आएंगे कप्तान विराट! देखें अंदर ये शानदार फोटो

इंटरनेट डेस्क। मेलबर्न में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपना लुक चेंज कर लिया है। हाल ही मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अब मेलबर्न में खेले जाने वाले अहम मुकाबले में एक नए लुक में नजर आएंगे। कप्तान विराट कोहली ने हाल में अपने इस नए लुक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने नए हेयर कट की फोटो अपलोड की है। विराट कोहली के इस नए लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक लगाया। लेकिन विराट कोहली का दूसरी पारी में बल्ला खामोश रहा। जिस कारण भारत दूसरा टेस्ट मैच 146 रनों से हार गई। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और कंगारू टीम के कप्तान टिम पेन के बीच मैदान में कुछ गर्मागर्मी हो गई थी।

भारत और कंगारू टीम के बीच चल रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अभी तक दोनों टीमें एक—एक से बराबरी पर है। विराट एंड कंपनी ने एडिलेड में 31 रनों से जीत दर्ज की। वहीं, कंगारू टीम ने एडिलेड में भारत को 146 रनों से हराकर सीरीज में बराबरी कर ली। मेलबर्न में खेले जाने वाला तीसरा मैच दोनों टीमों के ​लिए अहम है। भारत की और से चेतेश्वर पुजारा ने अभी तक सबसे ज्यादा 222 रन बनाएं है। वहीं, कप्तान विराट ने 177 रन बनाएं है। भारतीय टीम के लिए ये सीरीज बहुत अहम है। क्योंकि भारत ने करीब 70 सालों से एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।