एडिलेड में आज शुक्रवार, 7 दिसम्बर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेला गया. जहाँ मेहमान भारतीय टीम के गेंदबाजो ने अपने शानदार खेल के दम पर मेजबान ऑस्ट्रेलियाई के घुटने टिका दिए. दूसरे दिन के खेल का आगाज भारतीय टीम की बल्लेबाजी के साथ हुआ.
पहले दिन का खेल खत्म होने तक विराट एंड कंपनी का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 250 रन रहा और दूसरे दिन की सबसे पहली ही गेंद पर जोश हेजलवुड ने भारतीय पारी को 250 के स्कोर पर रोक दिया. भारतीय टीम के लिए चेतेश्वर पुजारा सबसे ज्यादा 123 रन बनाने में सफल रहे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड के खाते में सबसे ज्यादा तीन विकेट आये.
टीम इंडिया की आक्रामक शुरुआत
(Photo by : Getty Images)
250 रनों पर ऑल आउट होने के बाद टीम इंडिया के सामने चुनौती ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी के सामने थी. कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजी का आगाज टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी इशांत शर्मा के साथ किया. इशांत शर्मा ने भी अपने कप्तान को निराश नहीं किया और तीसरी ही गेंद पर मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच को शून्य पर चलता कर टीम इंडिया को जबरदस्त शुरुआत दिलाई.
इशांत शर्मा के बाद 32 वर्षीय रविचंद्रन अश्विन ने आक्रमण को संभाला और एक के बाद एक ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन विकेट झटक कर मेजबान टीम की कमर ही तोड़कर रख दी. आर अश्विन ने सबसे पहले अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू कर रहे मार्कस हैरिस (26) को अपना शिकार बनाया, उसके बाद अनुभवी शॉन मार्श (2) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.
शॉन मार्श के बाद रवि अश्विन ने विकेट पर खूंटा गाड़कर बल्लेबाजी कर रहे उस्मान ख्वाजा को चलता किया. उस्मान ख्वाजा 125 गेंदों में 28 रन बनाकर हुए.
अंतिम सत्र में तेज गेंदबाज ने बोला धावा
(Photo by : Getty Images)
एडिलेड टेस्ट के पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 57/2 था और दूसरे अंत की समाप्ति तक मेजबान टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 117 रन का था. अंतिम सत्र में ऑस्ट्रेलिया की टीम के बल्लेबाजो के सामने अपने बाकि के बचे हुए विकेट को सुरक्षित करने की थी.
उस्मान ख्वाजा के आउट होने के बाद अब सारा दारोमदार टीम के कप्तान टिम पैन और पीटर हैंड्सकोम्बस के कंधो पर था. पीटर हैंड्सकोम्बस अपने पैर जमाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन जसप्रीत बुमराह की एक गेंद पर वो चकमा खा गये और 93 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए.
अब बारी टीम के कप्तान टिम पैम की थी. पैन की पारी पर लगाम टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने लगाई. टिम पैन 20 गेंदों में केवल पांच के मामूली से स्कोर पर इशांत शर्मा को अपनी विकेट दे बैठे.
(Photo by : Getty Images)
टिम पैन के आउट होने के बाद ट्रेविस हेड और पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाल लिया. देखते ही देखते ट्रेविस हेड अपने टेस्ट करियर का दूसरा अर्द्धशतक भी पूरा कर लिया. दूसरे छोर से पैट कमिंस भी हेड का भरपूर साथ दे रहे थे. दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए शानदार 50 रनों की साझेदारी देखने को मिली.
इस साझेदारी को जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा, पैट कमिंस 10 रन बनाकर आउट हुए. एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन का रहा.
संक्षिप्त स्कोरकार्ड :
भारत : 250 {चेतेश्वर पुजारा 123, जोश हेजलवुड 3/52}
ऑस्ट्रेलिया : 191/7 {ट्रेविस हेड 61*, आर अश्विन 3/50}


The post AUSvIND: एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन का खेल हुआ समाप्त भारतीय टीम ने अंतिम दो सत्रों में दिखाया कमाल appeared first on SportzWiki Hindi.