इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों के पहले मैच में अपना शिकंजा कस लिया है। ताजा समाचार लिखे जाने तक भारतीय गेंदबाजों ने आॅस्ट्रेलिया के 8 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। आॅस्ट्रेलिया टीम ने उस समय तक 228 रन बना लिए थे। कंगारू टीम अभी भारत के स्कोर से 95 रन पीछे है और उसके दो विकेट अभी बाकी है। समाचार लिखे जाने तक पैट कमिन्स 17 रन बनाकर और नाथन लायन 0 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत को अब एडिलेड में पहला टेस्ट जीतने के लिए दो विकटों की आवश्यकता है।
कंगारू धरती पर पंत ने हासिल की ये खास उपलब्धि, धोनी को पीछे छोड़ इस मामलें में बनें नंबर वन
आपको एक बार फिर बता दें कि भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 307 रन बनाए थे। जबकि भारत के पास पहली पारी की 15 रनों की बढ़त हासिल थी। इस प्रकार कंगारू टीम को दूसरी पारी में 322 रनों का लक्ष्य हासिल हुआ।
भारत की ओर से दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 71 और अंजिक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। चौथे दिन का खेल खत्म होने पर शॉन मार्श 31 रन और ट्रेविस हेड 11 रन बना कर बल्लेबाजी कर रहे थे। मोहम्मद शमी ने अभी तक सबसे ज्यादा दूसरी पारी में तीन विकेट लिए है। विराट एंड कंपनी के पास आॅस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का ये सुहरा अवसर है। आपको बता दें कि भारत ने 71 सालों में आॅस्ट्रेलिया में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।