भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम को हार मिली है. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवे दिन 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम पहले ही पांच विकेट गवां चुकी थी. भारत ये मैच 146 रनों के बड़े अंतर से हारा. अंतिम दिन बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पूरी तरह से फ्लॉप नजर आई कोई भी भारतीय खिलाड़ी टिक न सका
लगे शुरूआती झटके, और हारा भारत

पांचवे दिन
ऋषभ पंत (30) को नाथन लियोन ने अपनी फिरकी में फंसाया. पीटर हैंडस्कॉम्ब ने मिडविकेट पर उन्हें लपका. 137 रनों पर भारत ने 7वां विकेट गंवाया. इससे पहले हनुमा विहारी (28) को मिशेल स्टार्क ने लौटाया. मार्कस हैरिस ने मिडविकेट पर कैच लपका. भारत को 119 रनों के स्कार पर छठा झटका लगा. इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाज कुछ ज्यादा नहीं कर पाएं.
भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने पारी की चौथी ही गेंद पर केएल राहुल का विकेट गंवा दिया, जो खाता खोले बिना ही मिशेल स्टार्क की गेंद को विकेटों पर खेल गए.एडिलेड में पहले टेस्ट में भारत की जीत के हीरो रहे चेतेश्वर पुजारा भी चार रन बनाने के बाद हेजलवुड की उछाल लेती गेंद पर विकेटकीपर टिम पेन को कैच दे बैठे.
विराट कोहली भी सस्ते में हो गए आउट

पहली पारी में पांच विकेट चटकाने वाले ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने विराट कोहली (17) को स्लिप में उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच कराके मुरली विजय के साथ उनकी 35 रनों की साझेदारी का अंत किया.विजय भी 20 रन बनाने के बाद लियोन की गेंद पर बोल्ड हो गए. लियोन की गेंद रफ पर टप्पा खाने के बाद तेजी से अंदर आई और विजय के बल्ले का अंदरूनी किनारे से छूने के बाद लेग स्टंप उखाड़ गई.
अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी पारी ने पारी को संभालना चाहा
अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी ने इसके बाद पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों ने टीम का स्कोर 98 रनों तक पहुंचाया, लेकिन इसके बाद रहाणे (30) की एकाग्रता भंग हुई और वह हेजलवुड की गेंद पर हवा में शॉट खेलकर प्वाइंट पर ट्रेविस हेड को कैच दे बैठे.
भारत के 100 रन 36वें ओवर में पूरे हुए. विहारी और ऋषभ पंत ने हालांकि इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया को और सफलता नहीं हासिल करने दी.लेकिन पांचवे दिन सुबह ही इन दोनों ने अपना विकेट गवां दिया.
विराट की ये गलती पड़ी भारी
भारतीय कप्तान विराट कोहली पिच को पढ़ने में गलती कर बैठे और अश्विन के चोटिल होने पर उमेश यादव को टीम में जगह दिया न कि किसी स्पेशलिस्ट स्पिनर को. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लायन को टीम में जगह दिया और नाथन लायन ने पहले पारी में 5 तो दूसरी पारी में 3 महत्वपूर्ण विकेट लेकर भारत की हार तय कर दी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: दूसरे टेस्ट में विराट कोहली की इस गलती की वजह से भारत की करारी शिकस्त, सीरीज 1-1 से बराबर appeared first on SportzWiki Hindi.