भारतीय टीम इस समय विदेशी जमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त चल रही हैं। जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज को जीतने के लिए अपना पूरा दम लगा रही हैं। तो वहीं भारतीय टीम भी इस सीरीज को अपने हाथ से नहीं छोड़ना चाहती हैं। जिसके चलते ये दोनों ही टीमें एक दूसरे के खिलाफ लगातार बेहतरीन प्रदर्शन दे रही हैं।
बता दें इस समय में ऑस्ट्रलिया के दो अनुभवी बल्लेबाज एक साल के बैन के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। जिसका कप्तान कोहली पूरा फायदा उठाते हुए देखे जा रहे हैं. बता दे टीम इंडिया के विकेट कीपर रिषभ पंत ने एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट में पूर्व कप्तान धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की हैं।
पंत ने मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहली पारी में कुल 6 कैच अपने नाम किये हैं। जिसके चलते ये एक पारी में ज्यादा कैच लेने के कारण धोनी के बराबर आ गए हैं।
मैच के तीसरे दिन लपके तीन कैच

बता दे ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध भारतीय गेंदबाज अपना बेहतरीन प्रदर्शन दे रहे हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी इस मैच को जीतने के लिए किसी की तरीके की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
जिसके चलते एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन भी भारतीय टीम के बेहतरीन विकेट कीपर बल्लेबाज पंत ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिशेल स्टार्क का कैच अपने नाम किया।
जिसके बाद इस बेहतरीन खिलाड़ी ने मोहम्मद शमी की दो लगातार गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड और जोश हेजलवुड का कैच भी अपने नाम किया।
कैच अपने नाम कर की धोनी की बराबरी

पंत इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टेस्ट मैच में अपना लगातार कमाल दिखा रहे हैं। उन्होंने एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉंम्ब और कप्तान टिम पैन का कैच अपने नाम कर इन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया हैं।
वहीं पंत ने इन कैचों को अपने नाम करते हुए भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक रिकॉर्ड की बराबरी की हैं। बता दे साल 2003 में धोनी ने न्यूजीलैंड के दौरे पर एक पारी के दौरान 6 कैच अपने नाम किये थे। धोनी ने यह वेलिंगटन में खेले गए सीरीज के तीसरे मुकाबले की पहली पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
एक पारी में 7 कैचों का रिकॉर्ड

बता दें एक पारी के दौरान विकेटकीपर के द्वारा सात कैच लेने का ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के वसीम बारी, न्यूजीलैंड के इयान स्मिथ, वेस्टइंडीज के रिडले जैकब्स और इंग्लैंड के बॉब टेलर के नाम पर दर्ज हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: ऋषभ पंत ने एडिलेड टेस्ट में की पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी, विश्व रिकॉर्ड से 1 कदम दूर appeared first on SportzWiki Hindi.