Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दिया ये खास तोहफा

भारतीय टीम ने एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से मात देकर चार मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत के दिए 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 291 रन बनाकर सिमट गयी। इस जीत की सबसे ज्यादा खास बात यह हैं कि ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर ये भारतीय टीम की छठी जीत हैं। भारत को मिली इस बेहतरीन जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों के साथ -साथ टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाडियों तथा प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय और बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने भी बधाई दी हैं।

भारतीय टीम को हार्दिक बधाई

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच में भारत ने शानदार जीत हासिल की हैं। भारतीय टीम ने इस मैच में कंगारुओं के खिलाफ अपना बेह्तरीन प्रदर्शन दिया हैं। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने भी भारतीय टीम को बधाई दी हैं।

समिति के प्रमुख विनोद राय ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा हैं कि ,

“भारतीय टीम को जीत की हार्दिक बधाई। कोहली और उनके खिलाड़ियों ने बेहतरीन जीत दर्ज की हैं। यह भारतीय टीम का बेहद ही शानदार प्रदर्शन था। उम्मीद करते हैं कि टीम इंडिया इस बढ़िया प्रदर्शन को लगातार बरकरार रखेगी।”

 

इतना ही नहीं उन्होंने आगे ये भी कहा कि

,‘‘यह जीत 2003-04 में एडिलेड और 2007-08 में पर्थ में मिली जीत की तरह बहुत ज्यादा खास है।’’

विनोद राय ने इस मौके पर भारतीय टीम के बेहतरीन युवा खिलाड़ी विकेटकीपर पंत की भी तारीफ की। बता दे पंत ने इस मैच के दौरान 11 कैच पकड़ कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली हैं।

पंत को भी जीत की बधाई


सीओए प्रमुख ने तारीफ करते हुए कहा,

“यह पंत की शानदार उपलब्धि है। ऋषभ को बधाई।’’

खन्ना ने कहा कि, इन दिनों में बहुत कुछ खास होने वाल हैं। भारत की यह जीत उसकी शुरुआत हैं.

इतना ही नहीं उन्होंने आगे यह भी कहा,

‘‘70 वर्षों में यह पहली बार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले मैच में जीत अपने नाम की। ये जीत इसे और भी खास बनाती है। हम कोहली और उनकी टीम की इस उपलब्धि पर इससे ज्यादा गौरवान्वित नहीं हो सकते। मैं इस बात को अब यकीन के साथ कह सकता हूं कि हम ये सीरीज जरूर जीतेंगे और नया इतिहास रचेंगे।’’

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post AUSvsIND: 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया को दिया ये खास तोहफा appeared first on SportzWiki Hindi.