भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैचों की सीरीज 6 दिसंबर से शुरू होने वाली है. उससे पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रही है. इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान ने अपनी बेहतरीन फॉर्म को दिखाते हुए शानदार अर्धशतक लगाया. इससे पहले टी-20 सीरीज में भी इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था.
सबकी निगाहें इस बार भी विराट पर

ऐसे में सबकी निगाहें हमेशा की तरह इस बार भी भारतीय कप्तान विराट कोहली के प्रदर्शन पर लग गई हैं. भारतीय क्रिकेट फैंस को विराट से उम्मीद है कि वह अपनी टीम का विदेशी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने का सूखा इस बार आॅस्ट्रेलिया में खत्म कर देंगे.
हालांकि, आॅस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना इतना आसान नहीं होगा, भले ही उसकी टीम भारत के मुकाबले कागज़ पर काफी कमजोर नज़र आ रही है. लेकिन विराट कोहली व्यक्तिगत तौर पर पहले टेस्ट मैच को लेकर काफी खुश होंगे, क्योंकि एडिलेड में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है.
एडिलेड के मैदान पर विराट कोहली का बैटिंग एवरेज लगभग 100 का रहा है

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की बैटिंग एवरेज 98.50 का है. उन्होंने इस मैदान पर दो टेस्ट मैचों में शानदार 394 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक भी शामिल हैं.
इस ग्राउंड पर विराट कोहली को जब भी खेलने का मौका मिला है, उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है. ऐसे में उनका एडिलेड के मैदान से गहरा प्यार आॅस्ट्रेलियाई टीम के लिए चिंता की बात जरूर है.
2014 में दोनों पारियों में जड़ दिया था शतक
साल 2012 में विराट कोहली ने इस मैदान पर ही 116 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर अपने डूबते टेस्ट करियर की नैया पार लगाई थी. इसके दो साल बाद 2014 में उन्होंने एडिलेड टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में क्रमश: 169 और 141 रन बनाए थे. हालांकि उनके इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद आॅस्ट्रेलिया ने यह टेस्ट मैच 48 रनों से जीता था.
अब इस बार भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद भारतीय कप्तान से होगी. पहले टेस्ट में भारत को बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज इस सीरीज से बाहर हो गएं हैं.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND: एडिलेड से विराट कोहली का है ख़ास नाता, इस मैदान पर 100 की औसत से बनाते हैं रन appeared first on SportzWiki Hindi.
