ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न में खेला जा रहा है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी में 443 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी खेल रही है।
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन शुरू की अपनी पहली पारी
मेलबर्न टेस्ट मैच के दूसरे दिन के आखिरी पलों में भारतीय टीम की पहली पारी की घोषित करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए थे।
Aaron Finch again goes cheaply. He’s averaging 18.8 this series.
LIVE #AUsvIND: https://t.co/JpE7WziYSX pic.twitter.com/7TyaZa7eps
— Telegraph Sport (@telegraph_sport) December 28, 2018
मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी पहली के के दूसरे दिन के स्कोर से आगे खेलने उतरी। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मर्कस हैरिस और एरोन फिंच ने संभल कर शुरुआत की।
ऑस्ट्रेलिया को तीसरे दिन जल्द ही ईशांत शर्मा ने दिया एरोन फिंच के रूप में झटका
ऑस्ट्रेलिया के दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने तीसरे दिन अभी कुछ ही ओवर खेले थे कि उन्हें अपने सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच के रूप में एक बड़ा और खतरनाक झटका लगा।
What a catch from Mayank Agarwal in close! #AUSvIND pic.twitter.com/RDk3qiHewp
— Cricket Network (@CricketNetwork) December 28, 2018
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 11वें ओवर में ईशांत शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की तीसरी ही गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के 24 रनों के स्कोर पर एरोन फिंच को ईशांत शर्मा ने शॉर्ट मिड विकेट पर मयंक अग्रवाल के हाथों कैच करवाया। मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन तरीके से इस कैच को पकड़ा।
भारतीय टीम ने पहली पारी में बनाए 443 रन
एरोन फिंच ने 38 गेंदों का सामना करते हुए महज 8 रन बनाए। और वहीं भारतीय टीम को ईशांत शर्मा ने 11वें ओवर में पहली सफलता दिलाई।

आपको बता दें कि भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और पहली पारी में भारत ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 443 रनों का स्कोर खड़ा किया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- वीडियो: 10.3 ओवर में मयंक अग्रवाल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, एरोन फिंच को नहीं हुआ खुद पर यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.