क्रिकेट मैच में आमतौर पर किस खिलाड़ी को याद किया जाता है, इसका एक सीधा सा जवाब में मैच में जिस खिलाड़ी ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया हो यानि जिस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हो या जिस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हो।
10 साल पहले जब ईशांत शर्मा ने रिकी पोंटिंग को कर दिया परेशान
ऐसा बहुत कम या ना के बराबर देखा गया होगा जब किसी खिलाड़ी को साथी खिलाड़ियों ने कमतर प्रदर्श के बाद भी याद किया जाए। इन दिनों भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जो अपना दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

पर्थ में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के कारण ही ऐसा ही एक प्रदर्शन याद आ ही जाता है जब विश्व क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक रहे रिकी पोंटिंग को उस समय के एक युवा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से खूब परेशान किया था।
ईशांत शर्मा दूसरे भारतीय गेंदबाजों से कम विकेट लेकर भी बने नायक
उस मैच में वैसे तो युवा गेंदबाज ने भले मैच में अनिल कुंबले, आरपी सिंह और इरफान पठान जैसे खिलाड़ियों ने ईशांत शर्मा ने ज्यादा विकेट हासिल किए थे तो वहीं ईशांत शर्मा दोनों ही पारियों में केवल 3 विकेट ही ले सके थे।

लेकिन इसके बाद भी ईशांत शर्मा ने मैच आखिरी दिन जिस तरह का स्पेल डाला और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज बल्लेबाज को दोनों ही पारियों में अपना शिकार बनाने के साथ ही परेशान किया वो हमेशा के लिए यादगार हो गया।
सचिन तेंदुलकर ने अपनी बायोग्राफी में किया था उस स्पेल का जिक्र
ईशांत शर्मा के इस जबरदस्त स्पेल का जिक्र सचिन तेंदुलकर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में किया और लिखा था कि “अंतिम दिन टेस्ट क्रिकेट का शानदार उदाहरण था। दरअसल उस सुबह ईशांत शर्मा ने तेज गेंदबाजी का जो स्पेल डाला वो इंटरनेशनल क्रिकेट में मेरे तमाम वर्षो में देखे गए किसी भारतीय गेंदबाज के सबसे अच्छे स्पेल में से एक था।”

ईशांत शर्मा एक बार फिर से 10 साल बाद पर्थ के मैदान में धमाल मचाने को तैयार है जहां भारतीय टीम 14 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। ऐसे में ईशांत की नजरें उस इतिहास को दोहराने पर जरूर रहेंगी।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post AUSvsIND- जब ईशांत शर्मा ने 10 साल पहले पर्थ में रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज बल्लेबाज को टिकवा दिए थे घुटने appeared first on SportzWiki Hindi.