Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- मेलबर्न में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारत ने 11 सदस्यी टीम की घोषित, इन 3 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने चरम पर है जहां अब पहले दो टेस्ट मैचों के लंबे अंतराल के बाद तीसरा टेस्ट मैच बुधवार से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होगा। इस टेस्ट मैच में दोनों ही टीमें पहले दो टेस्ट मैच में 1-1 से बराबरी के बाद दो-दो हाथ करने के लिए उतरेगी।

मेलबर्न टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन घोषित

मेलबर्न में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम पर्थ टेस्ट की हार के बाद वापसी के इरादें से उतरेगी। ऐसे में विराट कोहली एंड कंपनी किसी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।

इसका साफ संकेत बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से मिल गया है जिसे बीसीसीआई ने मंगलवार अल सुबह घोषित कर दिया है।

टीम की सलामी जोड़ी सहित तीन खिलाड़ियों को किया बाहर

बीसीसीआई ने तीसरे टेस्ट मैच के ठीक एक दिन पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इस प्लेइंग इलेवन में भारतीय टीम मैनजमेंट ने कई बदलाव किए हैं।

पर्थ टेस्ट मैच में नाकाम रहने वाले तीन खिलाड़ी सलामी जोड़ी मुरली विजय और केएल राहुल की छुट्टी कर दी गई है तो वहीं तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी बाहर कर दिया है।

मयंक अग्रवाल सहीत दो अनुभवी खिलाड़ियों को दिया गया मौका

इन तीनों खिलाड़ियों की तीसरे टेस्ट मैच में छुट्टी करने के साथ ही युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को डेब्यू का मौका दिया जा रहा है तो वहीं रोहित शर्मा और स्पिन गेंदबाज रविन्द्र जडेजा की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो रही है।

मयंक अग्रवाल को इस मैच में जहां अपने करियर का आगाज करने का मौका मिल रहा है तो वहीं चोट के बाद रोहित शर्मा की भी वापसी हो चुकी है। माना जा रहा है कि भारतीय टीम के लिए ये दोनो बल्लेबाज पारी की शरुआत कर सकते हैं।

इस तरह से है भारत की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली(कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- मेलबर्न में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारत ने 11 सदस्यी टीम की घोषित, इन 3 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी appeared first on SportzWiki Hindi.