भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 दिसम्बर से पर्थ में दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। पर्थ टेस्ट के लिए भारत ने अपने संभावित 13 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इसमें चोट की वजह से रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन को जगह नहीं मिली है। रोहित को दूसरे टेस्ट के दौरान पीठ में परेशानी हुई थी। पृथ्वी शॉ भी अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं। अश्विन को भी पेट में परेशानी है। इनके न होने से भारतीय टीम को मुश्किल हो सकती है।
आईये अब आपको दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित एकादश के बारे में बताते हैं।
मुरली विजय

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ बाहर करने के बाद इस दौरे के लिए चुना हैं। जहां उन्होंने अभ्यास मैच में शतक लगाया लेकिन पहले टेस्ट मैच में उनका बल्ले ज्यादा नहीं चला। इसके बाद भी उन्हें दूसरे मैच में मौका मिल सकता है।
केएल राहुल

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल भारत के लगातार टेस्ट मैच खेल रहे हैं और लगातार असफल भी हो रहे हैं। इंग्लैंड की एक पारी छोड़ दें तो वह लगातार फ्लॉप रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें मौके मिल रहे हैं। पृथ्वी शॉ के चोटिल होने की वजह से वह पर्थ टेस्ट में एक बार फिर सलामी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
चेतेश्वर पुजारा

भारत के नंबर 3 बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने पहले मैच की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की थी। पहली पारी में टीम के 250 में 123 रह उन्हीं के थे। दूसरी पारी में भी उन्होंने 71 रन बनाये। अब दूसरे टेस्ट में उनसे ऐसी ही पारी की उम्मीद रहेगी।
विराट कोहली (कप्तान)

भारतीय टीम के कप्तान पहले मैच की दोनों पारियों में कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने उन्होंने रणनीति में फंसा कर आउट किया। दूसरे मैच में अब विराट वापसी करना चाहेंगे। भारत की बल्लेबाजी काफी हद तक उन्हीं के आसपास घूमेगी।
अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे 2018 में बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हैं। एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे। उस मैच की दूसरी पारी में रहाणे ने 70 रनों की पारी खेली थी। अब पर्थ की तेज विकेट पर भी उनसे ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी।
हनुमा विहारी

रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद छठवें नंबर पर हनुमा विहारी को बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है। उन्होंने अभी तक एकमात्र टेस्ट म्मैच खेला है। इंग्लैंड में हुए इस मैच में उन्होंने अर्धशतक बनाने के साथ ही एलिस्टर कुक और जो रूट जैसे बल्लेबाजों को आउट भी किया था।
ऋषभ पंत (विकेटकीपर)

दूसरे भी मैच विकेटकीपिंग की ऋषभ पन्त के कंधों पर रहेगी। पहले मैच में 11 शिकार कर उन्होंने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी। रिकॉर्ड बनाने के बाद भी उन्होंने यही गेंद छोड़े भी थे। बल्ले से भी तेजी से रन बनाने के चक्कर में उन्होंने अपना विकेट फेंक दिया था। पर्थ में वह इसे सुधारना चाहेंगे।
रविन्द्र जडेजा

अश्विन के चोटिल की वजह से अब जडेजा को प्लेयिंग इलेवन में मौका मिलना तय है। जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा थे। इंग्लैंड में उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला था। उसमें उनका प्रदर्शन शानदार रहा था।
ईशांत शर्मा

इशांत शर्मा ने पहले मैच में तीन बल्लेबाजों को आउट किया था। पर्थ की हरी विकेट को देखते हुए तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है। भारत को सीरीज में 2-0 की बढत बनानी है तो उसमें ईशांत की भूमिका अहम होने वाली है।
मोहम्मद शमी

पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाजों को आउट किया था। इस प्रदर्शन के बाद टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं। इस साल वह दुनिया में घर से बाहर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में भी उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा था।
जसप्रीत बुमराह

भारतीय टीम के सबसे युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट मैचों में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। दक्षिण अफ्रीका में डेब्यू करने के बाद से उन्होंने लगातार जबरदस्त गेंदबाजी की है। एडिलेड टेस्ट में उन्होंने 150 किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज गेंदें डाली। अब दूसरे मैच में भी उनसे यह उम्मीद रहेगी।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post AUSvsIND: रोहित शर्मा और अश्विन के चोटिल होने के बाद पर्थ टेस्ट में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.