Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- वीडियो: 11.6 ओवर में की गयी एरोन फिंच की ये गलती बनेगी ऑस्ट्रेलिया के हार की असली वजह

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। एडिलेड ओवल मैदान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम ने अपनी जीत की तैयारी कर ली है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 323 रनों का लक्ष्य, ऑस्ट्रेलिया ने चायकाल तक खोया फिंच को

पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 307 रनों का स्कोर खड़ा किया और ऑस्ट्रेलिया के सामने 323 रनों का एक बड़ा लक्ष्य रखा है।

भारतीय टीम के द्वारा ऑस्ट्रेलिया को 323 रन का लक्ष्य मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मर्कस हैरिस और एरोन फिंच ने संभलकर शुरुआत की लेकिन चायकाल के ठीक पहले एरोन फिंच भारत के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन की गेंद पर चलते बने।

एरोन फिंच रिप्ले में साफ तौर पर नजर आए नॉट आउट

ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी जोड़ी ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ पहले विकेट के लिए 28 रन जोड़े ही थे कि पारी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर एरोन फिंच एक डिफेंसिव से विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कर लिए गए।

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट एरोन फिंच के रूप में गिरा जरूर लेकिन जिस तरह से रिप्ले में नजर आया एरोन फिंच साफ तौर पर नॉट आउट नजर आ रहे थे। अंपायर ने एरोन फिंच को कैच आउट करार दिया लेकिन रिप्ले में कही से भी उनके बल्ले का हिस्सा नहीं लगा है।

डीआरएस का उपयोग नहीं करना फिंच पर पड़ा भारी, गंवाना पड़ा विकेट

ऐसे में एरोन फिंच के पास डीआरएस लेने का बढ़िया मौका था, लेकिन उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी मार्कस हैरिस के साथ चर्चा के बाद बिना डीआरएस के ही पैवेलियन लौट गए। ऐसे में उन्हें डीआरएस नहीं लेने से अपना विकेट गंवाना पड़ा।

ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पास अपने दोनों रिव्यू बचे होने के बाद भी एरोन फिंच ने उसका उपयोग नहीं किया जिससे उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- वीडियो: 11.6 ओवर में की गयी एरोन फिंच की ये गलती बनेगी ऑस्ट्रेलिया के हार की असली वजह appeared first on SportzWiki Hindi.