Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND- वीडियो: 122.5 ओवर में मिचेल स्टार्क ने किया कुछ ऐसा कि भारतीय ड्रेसिंग रूम में छायी खामोशी, भावुक कर देने वाला था विराट का रिएक्शन

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट मैदान में खेला जा रहा है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज के इस तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है।

मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम बड़े स्कोर की ओर

मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने टॉस जीतकर दिन की समाप्ति क 2 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिये थे जिससे आगे दूसरे दिन खेलना शुरू किया। पहले दिन के दोनों ही नाबाद बल्लेबाज विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने अच्छी बल्लेबाजी की।

चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने तीसरे दिन के पहले सेशन में भले ही धीमी बल्लेबाजी की लेकिन दूसरे दिन पहले सेशन में इन दोनों ही बल्लेबाजों ने भारत को कोई नुकसान नहीं होने दिया।

लंच तक पुजारा-कोहली की जोड़ी ने नहीं गिरने दिया कोई विकेट

इसी बीच चेतेश्वर पुजारा ने लंच से ठीक पहले अपने टेस्ट करियर का 17वां शतक और इस सीरीज का दूसरा शतक पूरा किया तो वहीं विराट कोहली भी अपने शतक की तरफ अग्रसर थे।

लंच तक भारतीय टीम ने दूसरे दिन कोई नुकसान नहीं होने दिया और स्कोर को 2 विकेट पर 277 रन तक पहुंचा दिया। पुजारा 103 रनों पर नाबाद लौटे तो वहीं कोहली 69 रन बनाकर मजबूती के साथ उनका साथ दे रहे थे।

मिचेल स्टार्क ने विराट कोहली को शतक से रोका, ऐसा किया आउट

जिस तरह से दोनों बल्लेबाज आसानी से खेल रहे थे उससे तो माना जा रहा था कि विराट कोहली भी लंच के बाद जल्द ही अपना शतक पूरा करेंगे और पुजारा के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाएगें लेकिन लंच के बाद विराट कोहली 82 के स्कोर पर पहुंचे ही थे कि मिचेल स्टार्क का शिकार बने।

लंच के बाद भारतीय टीम की पारी के 123वें ओवर में पांचवी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने विराट कोहली को एरोन फिंच के हाथों कैच आउ करवाकर भारतीय टीम को बड़ा झटका दिया। विराट कोहली ने 204 गेंदों में 9 चौको की मदद से 82 रनों की पारी खेली।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post AUSvsIND- वीडियो: 122.5 ओवर में मिचेल स्टार्क ने किया कुछ ऐसा कि भारतीय ड्रेसिंग रूम में छायी खामोशी, भावुक कर देने वाला था विराट का रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.