Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AUSvsIND: 130 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ शॉन मार्श ने अपने नाम पर लगाया धब्बा, कोहली ने बटोरी वाहवाही

ऑस्ट्रलिया में एडिलेड टेस्‍ट के दूसरे दिन का खेल लगातार जारी हैं। जिसमें ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के ऊपर दवाब साफ़ तौर पर देखा जा रहा हैं। अब तक ऑस्ट्रेलिया अपनी टीम के चार विकेट गवां चुका हैं।

लेकिन इन सब के बीच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही हैं। बता दें मार्श बीते कुछ वक़्त से रन बनाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी वो टीम इंडिया के विरुद्ध टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी लय हासिल नहीं कर पाए।

इस खिलाड़ी ने टेस्ट मैच के दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया हैं। जिसे वो कभी भी याद नहीं करना चाहेंगे। मार्श इस मैच में महज दो ही रन अपने नाम किये हैं। बता दें  मार्श टेस्ट में लगातार छठी बार आउट हुए। जिसके चलते अब उनके नाम पर एक और शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है।

मार्श बने पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं।


भारत के विरुद्ध टेस्ट मैच में कुल 2 रन बनाकर आउट हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्श 130 साल बाद लगातार 6 पारियों में लगातार जल्दी आउट होने वाले साथ ही दहाई का आंकड़ा पार न कर पाने  वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन हैं।

बता दें इस खिलाड़ी की पिछली छह टेस्ट पारियों में इनका स्कोर 7, 7, 0, 3, 4, 2 का था। इस टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम की पहली पारी खेलते हुए इस बल्लेबाज को भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया था। जिसमें ओवर की अंतिम गेंद पर अश्विन ने हॉफ पिच गेंद डाली , जिसे खेलने के लिए मार्श थोड़ा पहले ही आगे आ गए और गेंद अंदरूनी किनारे से लगकर विकेट पर जा लगी।

कोहली के रणनीति की हुई तारीफ


बता दें जिस गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्श आउट हुए थे वो गेंद कुछ ज्यादा खास नहीं थी। लेकिन उस गेंद को खेलने के बाद इस खिलाड़ी के उस शॉट पर बहुत सारे सवाल खड़े हो गए हैं।

इस खिलाड़ी के लगातार बड़े शॉट खेलने के कारण एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान स्पिन गेंद को मिल रही लगातार सफलता को देखते कप्तान कोहली ने अपने दूसरे सेशन की शुरुआत अश्विन से कराई।

जिसमें कोहली के हाथ सफलता भी लगी। वहीं मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने कोहली के रणनीति की तारीफ करते हुए मार्श के प्रदर्शन की आलोचना की हैं।

माइकल वॉन ने की मार्श की आलोचना


माइकल वान ने कमेंट्री के दौरान मार्श के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा हैं कि ,

“ये एक भी गेंद क्यों नहीं छोड़ रहे हैं। ये तो कुछ भी खास नहीं था जिस पर इन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। एक बार फिर से इस बल्लेबाज के खेल में कमी देखी गयी हैं।”

कोहली इस बात को बखूबी जानते थे। उन्होंने कहा भी था कि आपको शॉट खेलना है तो ये आपके लिए चौका रखा है। गेंदबाज के सामने ये तो खुद से विकेट देने जैसी बात हो गयी। उस गेंद में ऐसा कुछ भी खतरनाक नहीं था जिस गेंद में इन्होने अपना विकेट गवां दिया।

The post AUSvsIND: 130 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ शॉन मार्श ने अपने नाम पर लगाया धब्बा, कोहली ने बटोरी वाहवाही appeared first on SportzWiki Hindi.